लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 25 जनवरी 2022: पूरे हो सकते हैं 05 अंक वालों के रुके काम, पढ़ें आज का अंकफल

Updated Jan 25, 2022 | 06:12 IST

Ank rashifal, Today Numerology 25 January 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार मंगलवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 25 जनवरी का दिन?

Loading ...
25 जनवरी 2022 का अंकफल
मुख्य बातें
  • 01 अंक के जातक उड़द का दान करें।
  • 05 अंक वालों के किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
  • जॉब में प्रमोशन को लेकर खुश रहेंगे 09 अंक के जातक।

आज का अंकफल, 25 जनवरी 2022: आज 25 जनवरी 2022 है। 25 का संयुक्त अंक कर्म, धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 05 बुध का संयुक्त प्रभाव रहेगा।यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा। अंक 07 का स्वामीग्रह केतु है। आज 25-01-2022का भाग्यांक भी 05 रहेगा। अंक 05 का स्वामी ग्रह बुध है। केतु शुक्र, शनि व राहु का परम मित्र है। सूर्य व केतु मित्र नहीं है। अंक 05 के मित्र अंक 04, 06 तथा 08  हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें 25 जनवरी 2022 यानि आज का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक-02
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 05 आपको जॉब में प्रमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- श्वांश सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक-09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। चन्द्रमा व केतु का प्रभाव रहेगा। नामांक 05 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी बुध जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- केतु स्वास्थ्य से कष्ट दे सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक-06
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 05 प्रशासन,बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 05 के व्यक्ति से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक-06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 04 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कम्बल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में संघर्ष का दिन है। व्यवसाय में  भाग्यांक 05 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। बिजनेस में थोड़ा तनाव संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में लीवर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब में सफलता का है। अंक स्वामी शनि व भाग्य स्वामी बुध बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- मंगल इस अंक का व बुध भाग्य स्वामी है। व्यवसाय में बुध, मंगल व केतु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रमोशन को लेकर खुश रहेंगे।                
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। बुध व केतु के द्रव्यों मूंग व कम्बल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल