लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 25 नवंबर 2021: कर्म, धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है 25 का संयुक्त अंक, जानिए अपना आज का अंकफल

Updated Nov 24, 2021 | 17:29 IST

Ank rashifal, Today Numerology 25 November 2021: अंक ज्योतिष अनुसार कैसा रह सकता है आज का दिन? यहां जानिए जन्मांक अनुसार अपना अंक राशिफल और शुभ अंक।

Loading ...
25 नवंबर 2021 अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • आज 25:11:2021का भाग्यांक भी 05 रहेगा।
  • अंक 05 का स्वामी ग्रह बुध है।
  • केतु शुक्र, शनि व राहु का परम मित्र है।

आज का अंकफल, 25 नवंबर 2021: आज 25 नवम्बर 2021 है।25 का संयुक्त अंक कर्म, धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही मंगलकारी होता है।यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है।  अंक 02 चन्द्रमा व 05 बुध का संयुक्त प्रभाव रहेगा।यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा। अंक 07 का स्वामीग्रह केतु है।

आज 25:11:2021का भाग्यांक भी 05 रहेगा।अंक 05 का स्वामी ग्रह बुध है। केतु शुक्र, शनि व राहु का परम मित्र है।सूर्य व केतु मित्र नहीं है।अंक 05 के मित्र अंक 04,06 तथा 08  हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today:  जन्मांक01
शुभ अंक:09
जॉब व व्यवसाय: जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 05 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य: नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।सूर्य से सम्बंधित द्रव्यों गुड़ व मसूर  का दान करें।

Ank rashifal today:  जन्मांक02
शुभ अंक:01
जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। बुध व चन्द्रमा का प्रभाव रहेगा।नामांक 07 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य:आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक03
शुभ अंक:09
जॉब व व्यवसाय:गुरु अंक व भाग्यस्वामी बुध हैं।केतु जॉब में स्थान परिवर्तन का अवसर दे सकते हैं।व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य: बुध स्किन विकार से कष्ट दे सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक04
शुभ अंक:09
जॉब व व्यवसाय:  भाग्यांक 05 टीचिंग, प्रशासन,बैंकिंग व इंसोरेंस फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 09 के व्यक्ति से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today:  जन्मांक05
शुभ अंक:07
जॉब व व्यवसाय:व्यवसाय में नामांक 04 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।गेंहू का दान करें।

Ank rashifal today:  जन्मांक06
शुभ अंक:08
जॉब व व्यवसाय:आज व्यवसाय में कुछ नए प्रोजेक्ट प्राप्त करने का दिन है। व्यवसाय में  भाग्यांक 05 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य:श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  जन्मांक07
शुभ अंक:04
जॉब व व्यवसाय:जॉब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे।व्यवसाय में थोड़ा तनाव संभावित है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  जन्मांक08
शुभ अंक:06
जॉब व व्यवसाय: आज का दिन जॉब में सफलता का है। अंक स्वामी शनि व भाग्य स्वामी बुध बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today:  जन्मांक09
शुभ अंक:01
जॉब व व्यवसाय:  मंगल इस अंक का व बुध भाग्य स्वामी है।व्यवसाय में बुध, मंगल व केतु का सपोर्ट कपड़े,ज्वेलरी व रियल स्टेट व्यापार में रहेगा। जॉब में प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य: हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।बुध के द्रव्यों मूंग व हरे वस्त्र का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल