लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 31 दिसंबर 2021: साल के अंतिम दिन का भाग्यांक है 03, जानिए क्या कहता है आपका अंकफल

Updated Dec 30, 2021 | 13:57 IST

Ank rashifal, Today Numerology 31 December 2021: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार, कैसा रह सकता है शुक्रवार का दिन?

Loading ...
31 दिसंबर 2021 अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • भाग्यांक 03 ज्ञान, न्याय, धर्म, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक।
  • अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु-बुध, सूर्य व मंगल आपस में परम मित्र।
  • 31 का संयुक्त अंक 03 गुरु व 01 सूर्य से है सम्बद्ध।

आज का अंकफल, 31 दिसंबर 2021: आज 31 दिसम्बर 2021 है। 31 का संयुक्त अंक 03 गुरु व 01 सूर्य से सम्बद्ध बहुत ही शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। 04 का स्वामी राहु है। 31-12-2021 का भाग्यांक  03 रहेगा। अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु, बुध, सूर्य व मंगल आपस में परम मित्र हैं।

अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 हैं। भाग्यांक 03 ज्ञान, न्याय, धर्म, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें 31 दिसंबर का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक-09
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व गुरु का सपोर्ट है।जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 03 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 02 व 03 का व्यक्ति जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य की प्राप्ति  के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 03 व 09 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 03 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 05 व 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 03 के स्वामी गुरु व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में केतु व राहु कोई नया अनुबंध दे सकता है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी गुरु है। इस अंक का स्वामी शनि है। जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। गुरु व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- इस अंक के स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी गुरु व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जॉब में नामांक 02 तथा 09 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार की सम्भावना रह सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल