लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 22 मई, 2021: वैभव व प्रसिद्धि का कारक है 22 का संयुक्त अंक, जानिए अपना अंकफल

Updated May 22, 2021 | 06:04 IST

Ank rashifal, Today Numerology 22 May 2021: जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन। अंकज्योतिष अनुसार 01 से 09 के मध्य आपके जन्म का दिनांक ही जन्मांक है।

Loading ...
22 मई अंक राशिफल, Ank Jyotish
मुख्य बातें
  • एकल अंक 04 की तरह कार्य करेगा 04 का अंक।
  • 22 मई 2021 का भाग्यांक रहेगा अंक 05।
  • 05 का स्वामी बुध वैभव, धन, आत्मबल व धैर्य का है प्रतीक।

22 मई 2021 का पंचांग: आज 22 मई 2021 है। 22 का संयुक्त अंक 02 बार प्रयोग हुआ है। यह चन्द्रमा का अंक है। चन्द्रमा मन व आध्यात्म की तरफ खींचता है। यह एकल अंक 04 की तरह कार्य करेगा। 04 राहु से सम्बद्ध संघर्ष कारक लेकिन बहुत ही शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। 22-05-2021 का भाग्यांक 05 रहेगा। 05 का स्वामी बुध है। शनि व बुध आपस में परम मित्र हैं।

अंक 05 के मित्र अंक 04,06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 05 का स्वामी बुध वैभव, धन, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 22 मई का अंकफल:

Ank rashifal today: 1 जन्मांक 01- शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व बुध का सपोर्ट है।जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 05 व  09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: 2 जन्मांक 02- शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 05 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: 3 जन्मांक 03- शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है।जॉब में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: 4 जन्मांक 04- शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 04 व 05 नामांक के अधिकारी से प्रगति रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today: 5 जन्मांक 05- शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक05 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में जन्मांक 09 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।तिल का दान करें।

Ank rashifal today: 6 जन्मांक 06- शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 05 के स्वामी बुध का सहयोग रहेगा।शुक्र व बुध उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: 7 जन्मांक 07- शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में शुक्र व सूर्य बड़ी सफलता दे सकते हैं। जॉब में राहु व सूर्य  तनावग्रस्त स्थिति दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  8 जन्मांक 08- शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी बुध है। इस अंक का स्वामी शनि है।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शुक्र व सूर्य जॉब में उन्नति दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: 9 जन्मांक 09- शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को मंगल व बुध नई दिशा देंगे। जॉब में भाग्य स्वामी बुध व इस अंक के स्वामी मंगल का सहयोग है। जॉब में सूर्य पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य- उदर विकार की सम्भावना रह सकती है।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल