लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 06 सितंबर, 2020: जानिए आज का अंक राशिफल, कौन सा नंबर रहेगा आपके लिए लकी

Updated Sep 06, 2020 | 06:26 IST

Ank rashifal, Today Numerology 06 September 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है। जानिए आज का अपना अंक राशिफल।

Loading ...
ank jyotish rashifal 06 September 2020 अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 06 का अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है
  • 04 जन्मांक वालों का जॉब में नए उत्तरदायित्व का विचार बनेगा
  • 07 व 03 अंक वाले हनुमानबाहुक का पाठ करें।

अंक राशिफल 6 सितंबर: आज 06 सितंबर है। 06 का अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है।  इस अंक का स्वामीग्रह शुक्र वैभव का कारक ग्रह है। बुध शनि व शुक्र का मित्र ग्रह है।आज का भाग्यांक 01 होगा। अंक 01 जिसका स्वामी सूर्य है, इसका आज मित्र रहेगा। अंक 03 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव...

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक-03
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज सूर्य व शुक्र जॉब में उन्नति प्रदान करते हुए विकास करेंगे।व्यवसाय में शुक्र प्रगति दे सकता है।
स्वास्थ्य सुख- आज नेत्र या स्किन रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक-03
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में आज भाग्यांक 01 सफलता दे सकता है। चन्द्रमा व भाग्यांक 01 के प्रभाव से जॉब में हर्ष की स्थिति होगी ।                      
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख ठीक है लेकिन चन्द्रमा कफ विकार व सूर्य नेत्र रोग दे सकता है।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक-06
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु व शुक्र का प्रभाव जॉब में उन्नति प्रदान करेगा।जॉब में अंक 06 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ से आज खुश हो सकते हैं।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक-08
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 01 से प्रोन्नति मिलेगी। जॉब में नए उत्तरदायित्व का विचार बनेगा। अंक 05 का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक-02
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर प्रोमोशन की स्थिति बनेगी। व्यवसाय में लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य लगभग ठीक रहेगा।                 
शुभ रंग--पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक-05
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का भाग्यांक 01 व्यवसाय में  सफलता देगा।जॉब में भी उन्नति है।
स्वास्थ्य सुख- बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक-04
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में उन्नति है।  व्यवसाय में कोई नया कार्य आरंभ करने का विचार बन सकता है।अंक01 का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य विषेषक बीपी लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 07 व 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का स्वामी शुक्र व भाग्य स्वामी सूर्य आर्थिक स्थिति बेहतर करेंगे। है।जॉब को लेकर शनि व शुक्र का सपोर्ट एक नई आशा देगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ से परेशानी हो सकती है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक-01
आर्थिक स्थिति व जॉब- मंगल व सूर्य जॉब में प्रोग्रेस दे सकते हैं। व्यवसाय में शुभ लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।
स्वास्थ्य सुख- उदर विकार से परेशानी आ सकती है। 
शुभ रंग- नारंगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल