लाइव टीवी

अंकज्योतिष 13 अगस्त: 04 जन्मांक वाले जॉब को लेकर रहेंगे प्रसन्न, ये है आज का भाग्यांक

Updated Aug 13, 2020 | 00:02 IST

Ank rashifal today, Numerology Prediction 13 August 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है। जानिए आज का अपना अंक राशिफल...

Loading ...
ank jyotish rashifal 13 august 2020
मुख्य बातें
  • 09 के जातकों के लिए थोड़ा संघर्ष का समय
  • 04 जन्मांक वाले जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे
  • जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव

अंक राशिफल 13 अगस्त: आज 13 अगस्त है। 13 का संयुक्त अंक 01 सूर्य व 03 गुरु से प्रभावित बहुत ही शुभ होता है। यह अंक कभी कभी बहुत संघर्ष देता है। एकल अंक में यह अंक 4 यानी राहु से प्रभावित है। भाग्यांक 07 हुआ। ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। राहु शनि व केतु का मित्र ग्रह है। यह अंक 01 का शत्रु है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव...

Ank rashifal today: जन्मांक 01

आज का शुभ अंक-03
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज  व्यवसाय में विषम परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। धन का व्यय होगा। अंक 09 का सहयोग प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य सुख- आज हेल्थ से प्रॉब्लम आ सकती है। राहु से सम्बंधित द्रव्य उड़द का दान करें।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 02

आज का शुभ अंक-09
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब व व्यवसाय में संघर्ष है। धन आगमन के संकेत है। 
स्वास्थ्य- ठीक है।  

Ank rashifal today: जन्मांक 03

आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में सफलता है। गुरु का सपोर्ट है। व्यवसाय में कोई नई बिजनेस डील हो सकती है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य में बीपी से प्रभावित लोग सावधानी बरतें।
शुभ रंग- सफेद व नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 04

आज का शुभ अंक-07
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। तिल का दान श्रेयष्कर है। 
स्वास्थ्य- उत्तम है।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 05

आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब-- आज व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। जॉब में भाग्यांक 07 का सहयोग मिलेगा। धन आगमन के संकेत हैं।
स्वास्थ्य- हेल्थ अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 06

आज का शुभ अंक-08
आर्थिक स्थिति व जॉब--आज जॉब में विरोधाभाष का सामना करना पड़ सकता है।व्यवसाय की स्थिति बेहतर रहेगी। श्री सूक्त का पाठ करें।                      
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ ठीक रहेगी।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 07

आज का शुभ अंक-08
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब में प्रोमोशन का संयोग बन सकता है।
स्वास्थ्य सुख- आज हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 08

आज का शुभ अंक--04
आर्थिक स्थिति व जॉब- शनि व राहु व्यवसाय में लाभ देंगे। भाग्यांक 07 का सहयोग लाभप्रद है।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ से परेशानी हो सकती है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 09

आज का शुभ अंक--03
आर्थिक स्थिति व जॉब- आर्थिक तौर पर थोड़ा संघर्ष का समय है। जॉब से खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
शुभ रंग- लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल