लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 14 जनवरी, 2021: पढ़ें मकर संक्रांति का अंकफल, 14 का संयुक्त है बहुत ही मंगलकारी

Updated Jan 14, 2021 | 04:30 IST

Ank rashifal, Today Numerology 14 January 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
14 जनवरी का राशिफल
मुख्य बातें
  • जन्म के दिनांक के अनुसार ही होता है आपका जन्मांक।
  • कभी कभी धर्म व शिक्षा का कारक ग्रह बनता है चन्द्रमा।
  • अंक 06 के साथ पार्टनरशिप होती है बेहतर।

अंक राशिफल 14 जनवरी​: आज 14 जनवरी 2021 है। 14 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह एकल अंक 05 जैसा बिहैव करेगा। भाग्यांक 02 हुआ। अंक 05 का स्वामीग्रह बुध है। अंक 02 का स्वामीग्रह चन्द्रमा कभी कभी धर्म व शिक्षा का कारक ग्रह बन जाता है। अंक 08 जिसका स्वामी शनि है, आज अंक 05 का मित्र रहेगा। अंक 06 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है।

अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 14 जनवरी का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक---02 व 03
 आर्थिक स्थिति व जॉब --आज सूर्य व बुध  जॉब में कोई नवीन पद दे सकते हैं। बैंकिंग व आईटी जॉब में सफलता की प्राप्ति है।
स्वास्थ्य सुख--आज उदर रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 03 व 08 
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज अंक 05 व 09 का सपोर्ट है। व्यवसाय में एकाएक सूर्य बड़ा लाभ दे सकता है। गुरु व चन्द्रमा के प्रभाव से जॉब में प्रोमोशन की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य सुख- उत्तम है।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 02 व 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- भाग्य स्वामी चन्द्रमा व इस अंक का स्वामी गुरु का प्रभाव व्यवसाय में सफलता देगा। जॉब में अंक 03 व 08 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 05 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में अंक 02 व 05 भाग्यांक के व्यक्ति से सफलता मिलेगी। जॉब परिवर्तन का विचार बनेगा। व्यवसाय में आशातीत सफलता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 04 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में अपने परफार्मेंस को लेकर संतुष्ट रहेंगे। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर है।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 04 व 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज व्यवसाय में चन्द्रमा व शुक्र का सपोर्ट रहेगा। जॉब में जन्मांम 02 के उच्चाधिकारी नवीन उत्तरदायित्व का निर्वहन दे सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख- बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग-आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 03 व 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में नवीन पद का आगमन हो सकता है।                   
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान  रह सकते हैं।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 04 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय को लेकर चन्द्रमा व सूर्य का सपोर्ट कोई नवीन पद का विचार दे सकता है ।जॉब में भी चन्द्रमा इस अंक स्वामी शनि के साथ प्रोग्रेस देंगे।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहेगी।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 01 व 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- चन्द्रमा व मंगल जॉब में लाभ दे सकते हैं।भाग्य स्वामी चन्द्रमा जॉब के लिए उन्नतिकारक है।
स्वास्थ्य सुख- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ रंग- लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल