लाइव टीवी

अंकज्योतिष 18 फरवरी 2020: 03 अंक वालों की जॉब में प्रगति के हैं संकेत, 07 अंक वालों के लिए शुभ है हरा रंग

Updated Feb 18, 2020 | 07:00 IST

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 18 फरवरी का अंक राशिफल...

Loading ...
Aaj ka Ank Rashifal, अंक ज्योतिष 18 फरवरी

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): आज 18 फरवरी है। यह अंक 09 से प्रभावित है। यह अंक मंगल का प्रतिनिधित्व करता है। आज अंक 03, 06 व 02 का अंक शुभ है। जन्मांक का अलग-अलग महत्व व प्रभाव है। जहां अंक 1 सूर्य का अंक है, 3 गुरु का तो वहीं अंक 8 शनि का प्रतिनिधित्व करते हैं। जीवन में कर्म का महत्व सबसे ज्यादा है लेकिन उसके साथ साथ प्रारब्ध भी तो रहेगा। भाग्य की प्रगति में अंकों तथा उससे संबंधित ग्रहों की महती भूमिका है। आइए अंक ज्योतिष अपने जन्मांक से जानते हैं आज ग्रहों के प्रभाव का फल-

दिनांक 18 फरवरी का अंक ज्योतिष के आधार पर राशिफल-

  • 1. अंक 1: आज अंक 1 तथा 9 शुभ अंक है। जॉब में सफलता मिलेगी। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। धन के आगमन की संभावना रहेगी। लाल रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।
  • 2. अंक 2: अंक 2 तथा 8 आज का आपका शुभ अंक है। आज व्यवसाय में थोड़ी परेशानी महसूस होगी। आपका आज का शुभ रंग है लाल। गाय को पालक खिलाएं।
  • 3. अंक 3: अंक 3 तथा 7 आज के आपके शुभ अंक हैं। जॉब में प्रगति के संकेत हैं। व्यवसाय में शुभ अवसर की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। 
  • 4. अंक 4: आज अंक 5 तथा 8 शुभ अंक हैं। धार्मिक यात्रा हो सकती है। अंक 2 या 9 के भाग्यांक के साथ नए व्यावसायिक अनुबंध होने की संभावना है जिससे कोई रुका कार्य बनेगा। पीला रंग शुभ है।
  • 5. अंक 5: अंक 3 तथा 7 आज आपके लिए शुभ है। आज का दिन जॉब के प्रगति में सहायक है। छात्र उन्नति करेंगे। नारंगी रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। तिल का दान करें।
  • 6. अंक 6: आज अंक 2 तथा 8 शुभ है। छात्रों के लिए आज का दिवस प्रगतिकारक  है।आर्थिक सुख से मन प्रसन्न रहेगा। सफेद रंग शुभ है। भाई से लाभ होगा।
  • 7. अंक 7: आज अंक 8 तथा 5 शुभ अंक है। व्यवसाय में प्रगति होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत बेहतर  होगा। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा। हरा रंग शुभ है।
  • 8. अंक 8: अंक 4 तथा 9 आज के लिए शुभ अंक है। अंक 2 तथा 7 नामांक का कोई पुराना मित्र आपको लाभान्वित करेगा। आज धन की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।
  • 9. अंक 9: अंक 3 तथा 7 आज आपके लिए शुभ अंक है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित रहेंगे। नए व्यवसाय का बेहतर अवसर है तथा अंक 4 तथा 8 का भाग्यांक आपको लाभ प्रदान करेगा। लाल रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों गेहूं व गुड़  का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल