लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 18 नवम्बर​, 2020: धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है 18 अंक, जानिए आज का अंकफल

Updated Nov 18, 2020 | 05:50 IST

Ank Rashifal, Today Numerology 18 November 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक पर पैदा हुए, वही आपका जन्मांक है, जो 01 से 09 के बीच हो सकता है। जानिए आज का दिन यानी सोमवार अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा।

Loading ...
Numerology horoscope Ank Jyotish Rashifal 18 November 2020
मुख्य बातें
  • आज का भाग्यांक 06 रहेगा।
  • अंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल है।
  • अंक 01 सूर्य व 08 शनि का संयुक्त प्रभाव रहेगा।

अंक राशिफल 18 नवम्बर​:  आज 18 नवम्बर है।18 का संयुक्त अंक धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है।यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। अंक 01 सूर्य व 08 शनि का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा।

आज का भाग्यांक 06 रहेगा।अंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल है। अंक 06 का स्वामीग्रह शुक्र है। मंगल, गुरु व सूर्य का परम मित्र है।सूर्य व शनि मित्र नहीं है।अंक 09 के मित्र अंक 1,3 तथा 2 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today: जन्मांक01:शुभ अंक:09
जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय में प्रगति होगी।सूर्य व मंगल मित्र हैं। भाग्यांक 06 आपको जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है।
स्वास्थ्य: उदर रोग से परेशानी हो सकती है। मंगल के द्रव्यों गुड़ व गेहूं इत्यादि का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक02:शुभ अंक:03
जॉब व व्यवसाय:: जॉब में अपने कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 03 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य:आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक03: शुभ अंक:02
जॉब व व्यवसाय:गुरु व मंगल  जॉब में थोड़े परेशानी दे सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें।व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य: नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक04:शुभ अंक:07
जॉब व व्यवसाय:  भाग्यांक 06 मैनेजमेंट फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य में सुधार के लिए तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक05:शुभ अंक:07
जॉब व व्यवसाय:व्यवसाय में जन्मांक 09 व 06 से लाभ मिलेगा। जॉब  में प्रोमोशन के संकेत हैं। व्यवसाय में  किसी नए बिजनेस डील की संभावना है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक06:शुभ अंक:05
जॉब व व्यवसाय:आज जॉब में कार्यों की अधिकता का दिन है। जॉब व व्यवसाय  में अंक 09 व 06 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य:बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  जन्मांक07:शुभ अंक:08
जॉब व व्यवसाय:जॉब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में कोई नई बिजनेस डील हो सकती है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक08:शुभ अंक:04
जॉब व व्यवसाय: आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। मंगल व शुक्र बहुत जल्द जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक09:शुभ अंक:01 व 01
जॉब व व्यवसाय:  व्यवसाय में भाग्यांक 06 का सपोर्ट रहेगा। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।  
स्वास्थ्य: हेल्थ से परेशानी हो सकती है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल