लाइव टीवी

आज का अंक राशिफल (Numerology) 18 सितंबर: 2 अंक वालों को निर्णय लेने में आएगी दिक्‍कत, जानें अपने दिन का हाल 

Updated Sep 18, 2019 | 11:18 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 18 सितंबर का अंक राशिफल...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGetty Images
Aaj ka Ank Rashifal

ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार भाग्य का जीवन में बहुत महत्व है। अंकों का अपना महत्व है। सफलता कर्म तथा भाग्य के मिश्रित प्रभाव से मिलती है। कर्म ही पूजा है लेकिन यदि हम ग्रहों की चाल के अनुरूप जानकारी प्राप्त करते रहें तो सफलता मिलना आसान हो जाता है।हर अंक का अपना प्रभाव होता है। प्रत्येक अंक के स्वामी होते हैं। ग्रहों का गोचर है।

प्रत्येक दिवस हम उनके प्रभाव से प्रभावित होते हैं। अंकों के स्वामी तथा मित्र अंक आपको लाभान्वित करते हैं। अपने जन्मांक को जानें। जन्म तिथि के अंकों को 01 से 09 के बीच में लाएं। आइए जानते हैं अंकों के इस खेल का आज आप पर प्रभाव-

अंक ज्योतिष के अनुसार 18 सितम्बर का राशिफल- 

  1. अंक 01- आज का दिन धार्मिक कार्यों में व्यस्तता का तथा नव उत्कर्ष का है। आप जीवन के प्रत्येक फील्ड में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा। लाल रंग शुभ है।
  2. अंक 02- यात्रा हो सकती है। आज आपको निर्णय लेना ही है। बहुत दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। धन आगमन की संभावना है। हरा रंग शुभ हैं।
  3. अंक 03- राजनीति में लाभ होगा। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। यात्रा का आनंद लेंगे। पीला रंग शुभ है।
  4. अंक 04- आप एक प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के स्वामी हैं। किसी नए बिजेनस प्रोजेक्ट पर कार्य का अंक 4 या 8 के साथ शुभारंभ कर सकते हैं। गुलाबी तथा हरा रंग शुभ है।
  5. अंक 05- आज का दिन कार्यों की अधिकता तथा अत्यंत व्यस्तताओं का है। धार्मिक कार्य करेंगे। लाल रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। हरा रंग शुभ है।
  6. अंक 06- धन के आगमन तथा जॉब में उन्नति से मन हर्षित रहेगा। मित्रों जिनका जन्मांक 1 या 5 है की सहायता से कई दिवसों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। लाल तथा हरा रंग शुभ है।
  7. अंक 07- आफिस के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य सुख में थोड़ी कमी रहेगी। किसी पुराने मित्र के साथ सुखद यात्रा हो सकती है। नीला तथा हरा रंग शुभ है।
  8. अंक 08- शनि इस अंक का स्वामी है। यदि आप सर्विस  में हैं तो आज आपका दिन शुभ अवसरों की प्राप्ति का है। संतान को सफलता मिलेगी। लाल रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाइए।
  9. अंक 09-  मंगल प्रधान अंक है। जमीन या मकान खरीदने की योजना बनाएंगे। आज आपका दिन हर्षित रहेगा। उदर विकार हो सकता है। व्यवसाय में किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। लाल रंग शुभ है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल