लाइव टीवी

अंकज्योतिष 27 मई 2020: इन 4 अंक के जातकों को जॉब में रहेगी समस्या, अंकज्योतिष के अनुसार जानें अपना राशिफल

Updated May 27, 2020 | 07:46 IST

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 27 मई का अंक राशिफल...

Loading ...
Aaj ka Ank Rashifal,अंक ज्योतिष 27 May 2020

आज 27 मई है। 27 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ है। 27 का संयुक्त अंक भाग्य तथा  शुभता प्रदान करता है। यह अंक 9 यानी मंगल से प्रभावित है। मंगल का मित्र ग्रह गुरु व सूर्य है।अंक 01 व 05 इसका आज मित्र रहेगा। अंक 03 व 02 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव....

जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 05 तथा 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में संघर्ष है। आज किसी विशेष प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य सुख- आज उदर विकार से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- सफेद

जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 04 तथा 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। जॉब में कार्यों की अधिकता से तनाव मत लें।
स्वास्थ्य सुख- चन्द्रमा व मंगल के कारण उदर रोग से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग- लाल

जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 01 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- धन का आगमन होगा। जॉब में अपने वर्क का आनन्द लेंगे। व्यवसाय में गुरु व मंगल का प्रभाव रहेगा।
स्वास्थ्य सुख- स्किन रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग- नारंगी

जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 02 व 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में जन्मांक 08 व 09 की सहायता से कई दिनों से रुका धन प्राप्त होगा। जॉब में उन्नति है।
स्वास्थ्य- श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ रंग- हरा

जन्मांक 05
आज का शुभ अंक-  05 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज अपने कार्य से संतुष्ट व प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है।धन का व्यय ज्यादा हो सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- बैगनी

जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 03 व 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में आज कुछ असंतुष्ट व तनाव में रह सकते हैं।  इस समय जॉब में परिवर्तन का प्रयास करें। व्यवसाय ठीक है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
शुभ रंग- आसमानी

जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 04 तथा 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- तनाव से बचें। बहुत ज्यादा आगे की मत सोचें। सब अच्छा होगा। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य सुख-  स्वास्थ्य सुख में राहु व बुध जनित रोगों से समस्या आ सकती है। स्किन से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग- सफेद

जन्मांक 08
आज का शुभ अंक-02 व 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- अंक 08 व 09 का संयुक्त प्रभाव प्रोग्रेस देगा।
स्वास्थ्य सुख- शनि व चन्द्रमा के प्रभाव से श्वांश रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग-पीला

जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 01 व 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में आज वर्क लोड रहेगा। तनाव से बचें।
स्वास्थ्य सुख- मंगल बी पी की समस्या दे सकते हैं।
शुभ रंग -नारंगी

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल