लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 27 नवंबर, 2020: वैभव व प्रसिद्धि का है 27 का संयुक्त अंक, पढ़ें अपना अंकफल

Updated Nov 27, 2020 | 06:00 IST

Ank Rashifal, Today Numerology 27 November 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा हुए वही आपका जन्मांक होता है, जो 01 से 09 के बीच हो सकता है। जानिए अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आज आपका दिन।

Loading ...
Numerology horoscope ank jyotish rashifal 27 November 2020
मुख्य बातें
  • वैभव व प्रसिद्धि का है 27 का संयुक्त अंक।
  • 02 चन्द्रमा व 07 केतु का है प्रतीक।
  • संयुक्त अंक तेजस्विता का भी प्रतीक है।

अंक राशिफल 27 नवंबर​: आज 27 नवम्बर  है। 27 का संयुक्त अंक वैभव व प्रसिद्धि का है। यहां अंक 02 चन्द्रमा व 07 केतु का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक तेजस्विता का प्रतीक है। यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। आज का भाग्यांक 06 रहेगा। अंक 06 का स्वामी शुक्र है। मंगल चन्द्रमा व सूर्य परम मित्र हैं।सूर्य व शनि मित्र नहीं है।

अंक 09 के मित्र अंक 01,03 तथा 02 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज का अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 27 नवंबर का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक-03  
जाँब व व्यवसाय- जन्मांक 03 व 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा।
स्वास्थ्य-श्वांश रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक-01
जाँब व व्यवसाय- छात्र लाभान्वित होंगे। व्यवसाय को लेकर प्रसन्नता रहेगी।
स्वास्थ्य--कफ जनित रोग से समस्या आ सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक-01 व 06
जाँब व व्यवसाय-शुक्र व मंगल जाँब व व्यवसाय में उन्नति देंगे। जाँब में किसी अधीनस्थ से परेशानी मिल सकती है।  भाग्यांक 09 के स्वामी मंगल का सहयोग जाँब में नवीन पद भी दिलवा सकता है।
स्वास्थ्य---नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक-05 व 07
जाँब व व्यवसाय-जाँब में संघर्ष का संकेत है। श्री सूक्त का पाठ करें।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक-03
जाँब व व्यवसाय-  केतु व मंगल जाँब में प्रोमोशन के मार्ग प्रशस्त कर सकता है। उड़द का दान कर सकते हैं। व्यवसाय में अंक 02 व 09 से लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक-01 व 04
जाँब व व्यवसाय-  जाँब में मंगल व शुक्र का सहयोग प्रोग्रेस देगा। भाग्यांक 06 का स्वामी शुक्र व्यवसाय में लाभ देगा। 
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक-02
जाँब व व्यवसाय-मंगल व शुक्र जाँब व व्यवसाय में एकाएक कोई बड़ी सफलता देंगे।
स्वास्थ्य- मंगल बीपी की प्रॉब्लम दे सकता है।लाल फलों का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक-04
जाँब व व्यवसाय--शनि व राहु जाँब में एकाएक दायित्व में परिवर्तन दे सकते हैं । व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक-02
जाँब व व्यवसाय-मंगल व शुक्र जाँब व व्यवसाय में एकाएक कोई बड़ी सफलता देंगे।
स्वास्थ्य- मंगल बीपी की प्रॉब्लम दे सकता है।लाल फलों का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल