लाइव टीवी

अंकज्योतिष 3 अप्रैल 2020: आज किसी नवीन योजना पर काम शुरू करेंगे 05 अंक वाले, जानें अपना आज का अंक राशिफल

Updated Apr 03, 2020 | 06:20 IST

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 3 अप्रैल का अंक राशिफल...

Loading ...
Aaj ka Ank Rashifal, अंक ज्योतिष 3 अप्रैल

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): आज 03 अप्रैल है। अंक ज्योतिष में प्रत्येक अंक का अपना महत्व है। 03 का अंक बहुत शुभ है। अंक 3 का स्वामी ग्रह गुरू है। अंक 3 सम्पन्नता तथा वैभव प्रदान करता है। यह 2 व 9 का मित्र अंक है। ज्योतिष में कर्म फल के साथ साथ भाग्य का भी अहम महत्व है। प्रत्येक अंक का स्वामी ग्रह है जो उसका संचालक है। जहां अंक 1 सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है वहीं अंक 9 मंगल का करता है। प्रत्येक अंक का जन्मांक के अनुसार आज का दिवस फल-

पढ़ें अपना 03 अप्रैल का अंकफल

1. अंक 1: अंक 1 तथा 9 आज का शुभ अंक है।  मित्रों के सहयोग से कोई सरकारी कार्य बनेगा। लाल रंग शुभ है। आध्यात्मिक मार्ग की तरफ मुड़ेंगे।

2. अंक 2: अंक 5 तथा 8 आज आपका शुभ अंक रहेगा। छात्र किसी नई योजना पर कार्य प्रारंभ करेंगे। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। पीला रंग शुभ है। गरीबों को भोजन दें।

3. अंक 3: अंक 7 तथा 9  शुभ अंक है। 3 गुरु का अंक है जो अंक 1 तथा 9 का अच्छा पार्टनर है। हरा रंग शुभ है। आज व्यवसाय में उन्नति दिख रही है।

4. अंक 4: अंक 4 तथा 8 आज के शुभ अंक हैं। आज धार्मिक यात्रा के संयोग बन जाएंगे। अंक 3 तथा 7 भाग्यांक वाले व्यक्ति के साथ बिजनेस करें। नारंगी रंग शुभ है।

5. अंक 5: अंक 2 तथा 5 आज का आपका शुभ अंक है। रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। आज किसी नवीन योजना पर कार्य आरंभ करेंगे।     

6. अंक 6: अंक 3 तथा 7 आज के शुभ अंक हैं। रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। आज मन अशांत रहेगा। गुलाबी रंग शुभ है।

7. अंक 7: अंक 2 व 9 आज का आपका लकी नंबर है। व्यवसाय में किसी भाग्यांक 2 या 8 के व्यक्ति से लाभान्वित हो सकते हैं। नीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

8. अंक 8: अंक 1 तथा 7 आजके शुभ अंक हैं। अंक 4 अंक 8 के साथ राजनीति में सफलता देगा। आज किसी बड़े नेता से लाभ संभव है। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

9. अंक 9: अंक 3 तथा 7 आजके लिए शुभ अंक हैं। कई समस्याओं का समाधान होगा। पीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल