लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 8 सितंबर, 2020: जानिए आज का अंक राशिफल, कौन सा नंबर बदल सकता है आपकी किस्मत

Updated Sep 08, 2020 | 06:15 IST

Ank rashifal, Today Numerology 8 September 2020 : अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है। जानिए आज का अपना अंक राशिफल।

Loading ...
ank jyotish rashifal 8 September 2020 अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 08 का अंक ऐश्वर्य व धन संग्रह का है।
  • अंक 8 का स्वामीग्रह शनि है।
  • आज का भाग्यांक 03 है।

आज 08 सितंबर है। 08 का  अंक जीवन में सफलता व धार्मिकता का है। 08 का अंक ऐश्वर्य व धन संग्रह का है। अंक 8 का स्वामीग्रह शनि है। आज का भाग्यांक 03 है। शनि बुध व शुक्र का मित्र ग्रह है।अंक 06 तथा 07 इसका आज मित्र रहेगा।अंक 03 व 05 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है।यह अंक शनि से सम्बंधित द्रव्यों तिल,तेल इत्यादि के दान से शुभ फल  प्रदान करना शुरू कर देता है। अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव-

Ank rashifal today: जन्मांक 01- आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज शनि व गुरु जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। भाग्यांक 04 धन का आगमन करा सकता है ।  
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ से प्रसन्न रहेंगे। 
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 02- आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- शनि व गुरु का प्रभाव तथा चन्द्रमा की अनुकूलता शुभ है। आज व्यवसाय को लेकर सफलता का दिन है। जॉब में प्रमोशन की तरफ बढ़ेंगे। भगवान शिव की पूजा करें।गुरु आज का भाग्य स्वामी है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 03- आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब-  जॉब को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। व्यवसाय में अंक 08 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा ।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक04- आज का शुभ अंक- 06 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में लाभ के संकेत है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। श्री सूक्त का पाठ करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 05-आज का शुभ अंक-  08
आर्थिक स्थिति व जॉब-आज का दिन जॉब  के दृष्टिकोंण से बहुत ही अच्छा है। अंक 03 व 08 का सपोर्ट है।                      

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ रंग-सफेद


Ank rashifal today: जन्मांक06- आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु,बुध व शनि व्यवसाय में कोई नवीन कार्य की योजना दे सकते हैं। भाग्यांक03 व अंक 08 जॉब में प्रगति प्रदान करेंगे।           स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रह सकते हैं। 
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 07- आज का शुभ अंक- 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय  को लेकर एक नया अवसर प्रतीक्षारत है।अंक 09 का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य सुख- उदर रोग के प्रति संवेदनशील रहें।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक08- आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- शनि व गुरु का आशीर्वाद है। जॉब में अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे।अंक 03 व्यवसाय में प्रगति देगा।
स्वास्थ्य सुख- आज स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग-नीला

Ank rashifal today: जन्मांक09- आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- मंगल व गुरु व्यवसाय में कोई नई प्रोग्रेस दे सकते हैं। अंक 03 व 09 आय प्राप्ति को बढ़ाएंगे।
स्वास्थ्य सुख- नेत्र विकार की संभावना रहेगी। बजरंगबाण का पाठ करें।
शुभ रंग- पीला व नारंगी

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल