लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 6 जून, 2021: आज का भाग्यांक 08 है आर्थिक प्रगति का प्रतीक, जानिए आज का अंकफल

Updated Jun 06, 2021 | 06:20 IST

Ank rashifal, Today Numerology 6 June 2021: अंकज्योतिष अनुसार 01 से 09 के मध्य आपके जन्म का दिनांक ही जन्मांक है। जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आज रविवार को आपका दिन।

Loading ...
6 जून अंक राशिफल, 6th June Ank Jyotish
मुख्य बातें
  • 06 जून 2021 का भाग्यांक रहेगा 08।
  • 06 का अंक है धन व आर्थिक प्रगति का प्रतीक।
  • शुक्र, शनि व बुध हैं परम मित्र हैं, सूर्य व शनि मित्र नहीं।

6 जून 2021 का अंक राशिफल: आज 06 जून 2021 है। 06 का अंक धन व आर्थिक प्रगति का प्रतीक है। यह  अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। आज 06-06-2021 का भाग्यांक 08 रहेगा। अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है। शुक्र, शनि व बुध परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 08 के मित्र अंक 4, 5 तथा 7 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 6 जून का अंकफल:

Ank rashifal today: 1 जन्मांक 01- शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- शुक्र व सूर्य का सपोर्ट है। जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 08 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: ​ 2 जन्मांक 02- शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 03 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: ​ 3 जन्मांक 03- शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी शनि जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। शुक्र व सूर्य व्यवसाय में उन्नति दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: ​ 4 जन्मांक04- शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 08 बैंकिंग व आई टी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में भाग्यांक 08 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: ​ 5 जन्मांक05-शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 03 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: ​6 जन्मांक06-शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में उत्कर्ष का दिन है। व्यवसाय में  भाग्यांक 08 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: ​ 7 जन्मांक 07- शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- अंक स्वामी केतु व भाग्य स्वामी शनि का सपोर्ट है। व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब में सफलता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: ​ 8 जन्मांक 08- शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। शनि बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: ​ 9 जन्मांक 09- शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय-  जॉब में भाग्य स्वामी शनि व अंक स्वामी मंगल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय व जॉब को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल