लाइव टीवी

Ank Jyotish 05 February : 5 वालों की प्रिय लोगों से होगी मुलाकात, जानें अपना आज का अंक राशिफल

Updated Feb 05, 2020 | 04:57 IST

जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 5 फरवरी का अंक राशिफल.

Loading ...
अंक ज्योतिष राशिफल, 05 फरवरी

आज 05 फरवरी है। आज का दिनांक अंक 05 से प्रभावित रहेगा। अंक 5 का स्वामी ग्रह बुध है। यह शनि तथा शुक्र का मित्र ग्रह है। अंक 05 बुध का तथा 08 शनि का अंक है। अंक 4 तथा 8 इसके परम मित्र अंक हैं। हमारा जीवन कर्म के परिणाम के साथ साथ भाग्य से भी प्रभावित होता है। जीवन अंकों से प्रभावित होता है। हर अंक के स्वामी ग्रह होते हैं। जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न भिन्न अंकों का भिन्न भिन्न फल प्रदान करता है।अपने जन्मतिथि को जोड़कर 01 से 09 के बीच में लाएं, यही आपका जन्मांक होगा। अब जन्मांक के आधार पर जानें कैसा होगा आपका आजका दिन-

1-अंक 1 तथा 5 आज आपके मित्र अंक हैं। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। धन के व्यय होने की संभावना रहेगी। लाल रंग शुभ है।
2-अंक 3 तथा 7 आज आपके मित्र अंक हैं। आज स्वास्थ्य सुख में उन्नति सम्भव है। भगवान शिव जी के मंदिर जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। सफेद रंग शुभ है।
3-अंक 2 तथा 8 आज आपके शुभ अंक हैं। नीला रंग शुभ है। विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। वाणी पर संयम रखें।                                          

4-अंक 3 तथा 9 शुभ है । जॉब में उन्नति होगी। सफेद रंग शुभ है। आज धन का व्यय हो सकता है।                 
5-अंक किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी। अंक 6 से उन्नति सम्भव है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। नारंगी रंग शुभ है। रुका कार्य आज सम्पन्न  होगा।      

6-अंक धन प्राप्ति के संकेत हैं। नीला रंग शुभ है। आज यात्रा हो सकती है। तिल का दान करें। अंक 2 तथा 9 आज का आपका शुभ अंक है।              

7-अंक बहुत दिनों से चली आ रही समस्या समाधान की तरफ आ सकती है। व्यवसाय के लिए बेहतर समय है। हरा रंग शुभ है। अंक 2 तथा 7 आजका आपका शुभ अंक है।
8- अंक राजनीतिज्ञों को संघर्ष करना होगा। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। अंक  3 तथा 9 आजका आपका शुभ अंक है।                          

9-अंक अंक 2 व 6 शुभ है। धार्मिक कार्य करेंगे। आज छात्रों को लाभ मिलेगा। लाल रंग शुभ है। आज नए व्यवसाय का योग बन सकता है। गरीबों में अन्न का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल