लाइव टीवी

Palmistry Life Line: जीवन रेखा छोटी या कटी हुई हो, तो उम्र के साथ पड़ता है सेहत और इन चीजों पर भी असर 

Updated Aug 13, 2019 | 12:11 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

हमारे हाथ की रेखाएं जीवन के कई राज खोलती है। यह ना सिर्फ आने वाले कल के बारे में बल्‍कि भूत और वर्तमान से जुड़े हुए भी राज का खुलासा करती है। कई लोग हथेली देख कर यह भी जान लेते हैं कि उनके पास कितना पैसा और नाम

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGetty Images
Palmistry Life Line

हमारे हाथ की रेखाएं जीवन के कई राज खोलती है। यह ना सिर्फ आने वाले कल के बारे में बल्‍कि भूत और वर्तमान से जुड़े हुए भी राज का खुलासा करती है। कई लोग हथेली देख कर यह भी जान लेते हैं कि उनके पास कितना पैसा और नाम होगा। 

इन्‍हीं सब रेखाओं में एक जीवन रेखा भी होती है। हस्त रेखा विज्ञान में जीवन रेखा का काफी ज्‍यादा महत्‍व होता है क्‍योंकि इसका सीधा संबन्‍ध हमारी जिंदगी से जुड़ा हुआ होता है। लेकिन इससे पहले जानें कि जीवन रेखा होती कहां है। हथेली में सामान्यत: तीन रेखाएं दिखाई देती हैं। ये तीन रेखाएं जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा होती है। इनमें से जो रेखा अंगूठे के ठीक नीचे शुक्र पर्वत को घेरे रहती है, वही जीवन रेखा कहलाती है। यदि किसी इंसान की जीवन रेखा छोटी है या फिर बीच से ही कटी हुई है तो आखिर इसका क्‍या मतलब है, यहां जानें। 

जीवन रेखा छोटी या कटी हुई हो तो जानें क्‍या है मतलब

यदि जीवन रेखा छोटी है 
यदि जीवन रेखा छोटी है तो इसका यह मतलब नहीं है कि आपकी उम्र कम होगी बल्‍कि हो सकता है कि आपके जीवन पर कोई संकट आ जाए। यह संकट आपके स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ा हुआ हो सकता है। ऐसे लोग बहुत मेहनती होते हैं। 

छोटी-छोटी रेखाएं ऊपर की ओर जाएं 
ऐसे लोगों को कार्यक्षेत्र में मेहनत से ज्यादा लाभ मिलता है। ऐसे लोगों को कभी व्यवसाय में आर्थिक परेशानियां नहीं आएंगी।

कई जगहों से कटी हुई जीवन रेखा 
यह इस बात को दर्शाती है कि व्‍यक्‍ति को आर्थिक मामलों में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। इसका यह कारण होता है कि इंसान खराब सेहत की वजह से काम में पूरा ध्‍यान नहीं दे पाता। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल