लाइव टीवी

Panchang Today, 01 जनवरी 2022 का पंचांग: वर्ष के पहले दिन करें गो सेवा, पढ़िए दिन का पंचांग

Updated Dec 31, 2021 | 17:08 IST

01 January 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए शनिवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 01 जनवरी 2022 की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
आज का पंचांग, 01 जनवरी 2022
मुख्य बातें
  • वर्ष 2022 के पहले दिन करें भगवान शिव जी की उपासना।
  • इस दिन अवश्य करें शिवपुराण का पाठ।
  • 01 जनवरी 2022 को गो सेवा करने से मिलेगा फल।

01 January 2022 Ka Panchang: आज पुष्य माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। आज 2022 का प्रथम दिवस आप सबको मंगलमय हो। ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज शनिवार का पावन व्रत है। भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा का महान दिवस है। आज दान पुण्य करें जिसमें तिल दान का बहुत महत्व है। शनिवार को हनुमान जी की पूजा करें व शिवपुराण का पाठ करें। आज गो सेवा करने का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 01 जनवरी 2022 (Today Panchang)

दिनांक 01 जनवरी 2022
दिवस शनिवार
माह पौष, कृष्ण पक्ष
तिथि त्रयोदशी 
सूर्योदय 07:15 am
सूर्यास्त 05:36 pm
नक्षत्र ज्येष्ठा
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि वृश्चिक 07:19 pm तक फिर धनु
करण वणिज
योग गण्ड
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:59 pm से 12:54 pm तक
विजय मुहूर्त 02:42 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:01 pm से 07:28 pm तक

राहुकाल का समय प्रातःकाल09 बजे से 10:30 बजे तक है। किसी शुभ काम को करने से इस दौरान परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल