

- 2 अप्रैल के दिन अन्न दान के साथ वस्त्र दान का है भारी महत्व।
- मंदिर में करें भगवान विष्णु जी की विधिवत पूजा अर्चना।
- आज के पंचांग के साथ जानिए दिन के शुभ मुहूर्त और राहुकाल।
Aaj Ka Panchang 02 April 2021: आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की पञ्चमी है। आज ज्येष्ठा नक्षत्र है। आज भगवान कृष्ण जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान के साथ वस्त्र दान का भी बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। आज हनुमानबाहुक के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है। आज शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस है।
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पंचांग 02 अप्रैल 2021 (Today Panchang):
दिनांक | 02 अप्रैल 2021 |
दिवस | शुक्रवार |
माह | चैत्र, कृष्ण पक्ष |
तिथि | पञ्चमी |
सूर्योदय | 06:15 am |
सूर्यास्त | 06:35 pm |
नक्षत्र | ज्येष्ठा |
सूर्य राशि | मीन |
चन्द्र राशि | वृश्चिक |
करण | तैतिल |
योग | व्यतीपात |
शुभ मुहूर्त- अभिजीत | 12:01 am से12:50 pm तक |
विजय मुहूर्त | 02:28 pm से 03:18 pm तक |
गोधुली मुहूर्त | 06:22 pm से 06:48 pm तक |
आज राहुकाल प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करना चाहिए।