लाइव टीवी

Panchang Today, 06 दिसंबर 2021 का पंचांग: मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि, जानिए सोमवार के शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Updated Dec 06, 2021 | 06:39 IST

06th December 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए सोमवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 06 दिसंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
06 दिसंबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • भगवान शिव जी की उपासना के साथ करें माता दुर्गा जी की पूजा।
  • सोमवार को रुद्राभिषेक के साथ करें शिवपुराण का पाठ।
  • जानिए 06 दिसंबर 2021, सोमवार पंचांग अनुसार दिन की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त।

06 December 2021 ka Panchang: आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज सोमवार का पावन व्रत है। भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा का महान दिवस है। आज दान पुण्य करें जिसमें अन्न दान का बहुत महत्व है। सोमवार को रुद्राभिषेक करें व शिवपुराण का पाठ करें। आज गो सेवा करने का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है।  अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 06 दिसंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 06 दिसंबर 2021
दिवस सोमवार
माह मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष
तिथि तृतीया
सूर्योदय 06:59 am
सूर्यास्त 05:26 pm
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि वृश्चिक
करण धनु
योग गण्ड
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:59 am से12:54 pm तक
विजय मुहूर्त 02:42 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:01 pm से 07:28 pm तक

आज राहुकाल-प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक। इस समय के दौरान किसी शुभ कार्य को करने से परहेज करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल