- आज एकादशी का व्रत रखें।
- आज रूद्राभिषेक करवाने का अनंत पुण्य है।
- जानें गुरुवार का शुभ व अशुभ मुहूर्त।
आज का पंचांग 16 July 2020: आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की एकादशी है। आज गुरुवार है। आज व्रत रहें। भगवान शिव व व विष्णु जी की पूजा करें। आज रूद्राभिषेक करवाने का अनंत पुण्य है। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातः काल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।
सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरंभ करें। सूर्य अभी मिथुन में हैं। तथा दिन में 11 बजकर 01 मिनट पर कर्क में आएंगे। आज शिव उपासना का महान दिवस है। आज एकादशी का व्रत रखें।
आज का पंचांग 16 जुलाई 2020
| दिनांक | 16 जुलाई |
| माह | श्रावण |
| पक्ष | कृष्ण |
| तिथि | एकादशी |
| दिवस | गुरुवार |
| नक्षत्र | कृतिका |
| करण | बव |
| सूर्योदय | 05:33 am |
| सूर्यास्त | 07:21 pm |
| सूर्य राशि | मिथुन सुबह 11 बजे तक, फिर कर्क |
| चन्द्र राशि | वृष |
| शुभ मुहूर्त- अभिजीत | 11:59 pm से 12:54 pm |
| विजय मुहूर्त | 02:49 pm से 03:51 pm तक |
| गोधुली मुहूर्त | 07:11 pm से 07:39 pm तक |
मालूम हो कि गुरुवार, 16 जुलाई 2020 को राहुकाल दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।