लाइव टीवी

Panchang 17 May: कुशल व्यवसायी होगें आज जन्मे बालक, भगवान शिव व सूर्य की उपासना से मिलेगा लाभ

Updated May 17, 2020 | 06:06 IST

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Panchang 17 May 2020

Today Panchang 17 May 2020: हिंदी तिथि से ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की दशमी है। 02 बजकर 45 मिनट सायंकाल के बाद एकादशी लग जायेगी। आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। आज चन्द्रमा शनि प्रधान कुम्भ राशि में है। प्रातः काल 07 बजकर 15 मिनट के बाद मीन राशि में आ जाएगा।

प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना गया है। सूर्य व चन्द्रमा जिस राशि में स्थित हो उस राशि के स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप उस दिन अवश्य करना चाहिए। अभी सूर्य मेष में हैं। चन्द्रमा धनु में है।

मुहूर्त के निश्चित नियम व महत्व हैं। शुभ कार्य में ही शुभ कार्य करें। राहुकाल में शुभ कार्य वर्जित है। स्थान के अनुसार राहुकाल बदल जाता है। सूर्य व चन्द्रमा की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है। नक्षत्र ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। आइये आज के पंचांग का शुभ दर्शन करें व लाभ उठाएं।

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य
आज जन्म लेने वाले बच्चे कई प्रतिभाओं के धनी होंगे। वे गुरु व शनि से प्रभावित बहुत ही तार्किक व विद्वान  होंगे। गुरु विद्वता देता है। वे बुद्धिमत्ता से भरे होंगे। चन्द्रमा व गुरु का प्रभाव उनको धार्मिक व आध्यात्मिक बनाएगा।

शुक्र कुशल व्यवसायी बना सकता है। ऐसे बच्चे बड़े होकर मैनेजमेंट की उच्च शिक्षा में जा सकते हैं। ऐसे बालक सफल सर्जन भी बन सकते हैं। वे बहुत सफल प्रशासनिक अधिकारी भी बन सकते हैं। उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा लेकिन उनको नेत्र व हड्डी के रोगों से परेशानी हो सकती है। ऐसे बच्चों से सूर्य के द्रव्य गेहूं व गुड़ का दान करवाते रहना चाहिए।

आज क्या करें व क्या न करें-
आज भगवान शिव व सूर्य की उपासना करें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार  पाठ करें। गुड़ का दान करें। रामायण पढ़ें। क्रोध व विवाद से दूर रहें।

यहां पढ़ें 17 मई का पंचांग

  • दिनांक-17 मई 2020
  • दिन- रविवार
  • माह- ज्येष्ठ
  • तिथि- दशमी12:45pm तक फिर एकादशी
  • पक्ष-कृष्ण पक्ष
  • नक्षत्र-पूर्वाभाद्रपद
  • करण-विष्टि12:45 pm तक फिर बव
  • सूर्य राशि-वृष
  • चन्द्र राशि- कुम्भ07:15pm तक फिर मीन

शुभ मुहूर्त-1 अभिजीत-11:51 am से 12:46pm

विजय मुहूर्त-02:38 pm से 03:29 pm

गोधूलि मुहूर्त-06:49 pm से 07:12 pm

अशुभ मुहूर्त-राहुकाल- सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल