लाइव टीवी

Panchang 21 June: आज सूर्य ग्रहण में मिथुन राशि वाले रखें खास ध्यान, जानें रविवार का शुभ-अशुभ मुहूर्त

Updated Jun 21, 2020 | 06:11 IST

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Panchang 21 जून
मुख्य बातें
  • आज चन्द्रमा मिथुन राशि में है
  • आज बजरंगबाण व आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें
  • आज दान पुण्य करने का अनन्त फल है

आज का पंचांग, 21 June 2020: आज सूर्य ग्रहण है। ग्रहण का समय-दिन में 10:32 से 02:02 बजे तक। यह ग्रहण मृगशिरा नक्षत्र व मिथुन राशि पर है। ग्रहण के समय भगवान के नाम का जप व मंत्र साधना करें। दान पुण्य प्राप्त करने के लिए यह उत्तम अवसर है। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। आज चन्द्रमा मिथुन राशि में है। सूर्य अभी मिथुन में हैं। आज तांत्रिक उपासना का विशेष फल है। आज बजरंगबाण व आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। आज दान पुण्य करने का अनन्त फल है।

यहां पढ़ें 21 जून का पंचांग

  • दिनांक-21 जून
  • माह-आषाढ़
  • पक्ष-कृष्ण
  • तिथि-  अमावस्या
  • दिवस-रविवार
  • नक्षत्र- मृगशिरा
  • करण-नागव
  • सूर्योदय-05:24am
  • सूर्यास्त-07:25pm
  • सूर्य राशि-मिथुन
  • चन्द्र राशि-  मिथुन

शुभ मुहूर्त


अभिजीत-11:55am से 12:53pm तक
विजय मुहूर्त-02:45 pm से 03: 45pm तक
गोधुली मुहूर्त-07:09pm से 07:35pm तक
राहुकाल-सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे  तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल