लाइव टीवी

आज का पंचांग, 24 सितंबर 2020: बीज मंत्र के जाप से होगी भाग्य वृद्धि, जानें आज का शुभ समय

Updated Sep 24, 2020 | 01:30 IST

आज का पंचांग 24 सितंबर 2020: आज विक्रम संवत 2077 आश्विन/पुरुषोत्तम माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी है। 07:05 pm के बाद नवमी लग जाएगी। आज गुरुवार है। आज चन्द्रमा धनु राशि में है। पढ़ें गुरुवार का पंचांग।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 24 September, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज विक्रम संवत 2077 आश्विन/पुरुषोत्तम माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी है।
  • आज विष्णु जी की पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
  • आज शक्ति व शिव जी की पूजा का भी अनन्त फल है।

Aaj Ka Panchang 24 September 2020: आज विक्रम संवत 2077 आश्विन/पुरुषोत्तम माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी है। 07:05 pm के बाद नवमी लग जाएगी। आज गुरुवार है। आज चन्द्रमा धनु राशि में है। यह अद्धभुत संयोग है कि पुरुषोत्तम मास में गुरुवार को चंद्रमा गुरु की राशि धनु में है। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।

सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज विष्णु जी की पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज शक्ति व शिव जी की पूजा का भी अनन्त फल है। आज पीले फलों का दान करें।

आज का पंचांग 24 सितंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 24 सितंबर
माह आश्विन/पुरुषोत्तम
पक्ष शुक्ल
तिथि अष्टमी 07:05pm तक फिर नवमी
दिवस गुरुवार
नक्षत्र मूल 06:11pm तक फिर पूर्वाषाढ़ा
करण विष्टि
सूर्योदय 06:12 am
सूर्यास्त 06:16 pm
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि धनु
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:50 am से 12:38 pm तक
विजय मुहूर्त 02:15 pm से 03: 05 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:09 pm से 06:29 pm तक

आज दोपहर 01:30 से 03 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करेंं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल