लाइव टीवी

Panchang 25 May 2020: आज जन्मे बच्चों को शुक्र व बुध बनाएगा धनी, जानें किस समय बनेगा शुभ-अशुभ मुहूर्त

Updated May 25, 2020 | 06:07 IST

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Today Panchang 25 May 2020

Today Panchang 25 May 2020: आज 25 मई है। आज विक्रम संवत 2077 ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की तृतीया है। आज सोमवार का दिवस है। मृगशिरा नक्षत्र है। आज  चन्द्रमा बुध प्रधान मिथुन राशि में है। पंचांग को पूरा पढ़कर उसका लाभ उठाएं। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना गया है। सूर्य व चन्द्रमा जिस राशि में स्थित हो उस राशि के स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप उस दिन अवश्य करना चाहिए। अभी सूर्य वृष में हैं। मुहूर्त के निश्चित नियम व महत्व हैं। शुभ कार्य में ही शुभ कार्य करें। राहुकाल में शुभ कार्य वर्जित है। स्थान के अनुसार राहुकाल बदल जाता है। सूर्य व चन्द्रमा की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है। नक्षत्र ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। आइये आज के पंचांग का शुभ दर्शन करें व लाभ उठाएं। आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य-

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य- आज सूर्य वृष में व चन्द्रमा मिथुन राशि में हैं। मंगल कुम्भ राशि में आ चुके हैं। आज जन्म लेने वाले बच्चे  बहुत ही आध्यात्मिक प्रवृति के होंगे। शुक्र व बुध उनको धनी बनाएगा व बैंकिंग सेवा में उच्च पद दिलवा सकता है। ऐसे बच्चे बड़े होकर विधि की उच्च शिक्षा में जा सकते हैं व बड़े वकील बन सकते हैं। ऐसे जातक भगवान शिव के भक्त होंगे। उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा। ऐसे बच्चों से शुभ मुहूर्त पर रूद्राभिषेक करवाने से लाभ होगा।
                                                    
आज क्या करें व क्या न करें- आज घर पर ही शिवपुराण का पाठ करें। शिव पूजा करें। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। यह क्रोध व अहंकार के त्याग का समय है।  

यहां पढ़ें 25 मई का पंचांग

  • दिनांक-25 मई 2020
  • दिन- सोमवार
  • माह-ज्येष्ठ
  • तिथि-तृतीया
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • नक्षत्र-मृगशिरा
  • करण-तैतिल
  • सूर्य राशि-वृष
  • चन्द्र राशि- मिथुन

शुभ मुहूर्त- 1अभिजीत-11:51am से 12:47am अभिजीत मुहूर्त बहुत ही श्रेष्ठ समय है।इस समय कोई भी शुभ कार्य आरम्भ किया जा सकता है।                                                                                

  • 2-विजय मुहूर्त-02:35 pm से 03:28 pm
  • 3-गोधूलि मुहूर्त-06:57 pm से 07:20 pm
  • अशुभ मुहूर्त-राहुकाल- प्रातःकाल07:30 बजे से 09 बजे तक।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल