

- 27 नवंबर को बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस।
- अभिजीत मुहूर्त का समय होता है सबसे बेहतर।
- विजय व गोधुली मुहूर्त भी होते हैं बहुत ही सुंदर।
27 November 2021 ka Panchang: आज मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है। आज काल भैरव जयन्ती है।मघा नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। इस दिन दान करने का अनन्त पुण्य है। अन्न दान का बहुत महत्व है। इस दिन भैरो पूजा भी कर सकते हैं। किसी विशेष मनोकामना पूर्ति हेतु श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने का उत्तम फल है। आज शनिवार है। बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है।
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पंचांग 27 नवंबर 2021 (Today Panchang)
दिनांक | 27 नवम्बर 2021 |
दिवस | शनिवार |
माह | मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष |
तिथि | अष्टमी |
सूर्योदय | 06:58 am |
सूर्यास्त | 05:19 pm |
नक्षत्र | मघा |
सूर्य राशि | वृश्चिक |
चन्द्र राशि | सिंह |
करण | बालव |
योग | इंद्र |
शुभ मुहूर्त- अभिजीत | 11:58 am से 12:50 pm तक। |
विजय मुहूर्त | 02:47 pm से 03:37 pm तक। |
गोधुली मुहूर्त | 07:09 pm से 07:37 pm तक। |
आज राहुकाल-प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक। इस समय किसी शुभ कार्य से परहेज करना चाहिए।