लाइव टीवी

Panchang Today, 31 अक्टूबर 2021 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त-ग्रह स्थितियां

Updated Oct 30, 2021 | 16:02 IST

31st October 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए रविवार के दिन के शुभ और अशुभ समय काल। 31 अक्टूबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
31 अक्टूबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार करें पाठ।
  • सूर्य के बीज मंत्र के जप का है पुण्य दिवस।
  • दिन के पंचांग से होता है शुभ व अशुभ समय का ज्ञान।

31 October 2021 ka Panchang: आज कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की दशमी है व मघा नक्षत्र है। रविवार का व्रत रख सकते हैं। आज भगवान सूर्य  उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज व्रत रहें व दान पुण्य करें। गेंहू व गुड़ दान का बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का अनन्त पुण्य है। सूर्य के बीज मंत्र के जप का पुण्य दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है।  अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 31 अक्टूबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 31 अक्टूबर 2021
दिवस रविवार
माह कार्तिक, कृष्ण पक्ष
तिथि दशमी
सूर्योदय 06:36 am
सूर्यास्त 05:31 pm
नक्षत्र मघा
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि सिंह
करण विष्टि
योग ब्रम्ह
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से 12:51 pm तक
विजय मुहूर्त 02:47 pm से 03:36 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:55 pm से 07:28 pm तक

आज राहुकाल-प्रातःकाल 04.30 बजे से 06:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचना होगा।Panchang, Panchang in Hindi, Panchang Today

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल