लाइव टीवी

आज का पंचांग, 03 जुलाई 2021: किस समय हैं शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल? देखिए शनिवार का पंचांग

Updated Jul 03, 2021 | 06:31 IST

Aaj ka Panchnag, 03 July 2021: पंचांग से मिलेगा शनिवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 03 जुलाई की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

Loading ...
आज का पंचांग 03 जुलाई, aaj ka panchang 3rd July 2021
मुख्य बातें
  • आज के काले वस्त्र को धारण करने का है महत्व।
  • हनुमान जी की विधिवत पूजा के साथ करें बजरंगबाण का पाठ।
  • आज 3 जुलाई के पंचांग से जानिए दिन की ग्रह स्थितियां और राहुकाल का समय।

03 जुलाई 2021 का पंचांग: आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की नवमी है। आज रेवती नक्षत्र है। प्रातःकाल 06 बजकर 15 मिनट के बाद अश्वनी लग जाएगा। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज तिल व उडद का दान करें। आज काले वस्त्र के दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व बजरंगबाण का पाठ करें। आज पीपल को जल दें। आज सुन्दरकाण्ड के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।आज शनिवार है। आज चन्द्रमा मीन में हैं।

प्रतिदिन प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 03 जुलाई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 03 जुलाई 2021
दिवस शनिवार
माह आषाढ़, कृष्ण पक्ष
तिथि नवमी
सूर्योदय 05:31 am
सूर्यास्त 07:19 pm
नक्षत्र रेवती 06:15 am तक फिर अश्वनी
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि मीन 06:15 am तक फिर मेष
करण गर 05:31 pm तक फिर वणिज
योग अतिगण्ड 11:30 am तक फिर सुकर्मा
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से12:51 pm तक
विजय मुहूर्त 02:39 pm से 03:49 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09 pm से 07:25 pm तक

आज राहुकाल- 09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। कोई भी शुभ या मंगल कार्य इस दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल