लाइव टीवी

Today Panchang 8 January: आज पैदा होने वाले बच्चे इस क्षेत्र में कमाएंगे नाम, पढ़ें सटीक पंचांग

Updated Jan 08, 2020 | 05:00 IST

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति को बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Panchang

Today Panchang 8 January 2020: आज 2020 का आठवां दिवस है।  पौष माह की त्रयोदशी है।आज चन्द्रमा  शुक्र की राशि वृष में रहेंगे।आज बुधवार है। आज मंदिर जाएं। भगवान शिव की पूजा करें।प्रदोष का व्रत रखें।भगवान की परिक्रमा करें। गरीबों में कम्बल दान करें।पंचांग का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है।किस दिवस पर कौन सी हिन्दी तिथि है इसकी जानकारी से व्रत इत्यादि का ज्ञान होता है। नक्षत्र का ज्ञान शुभ माना जाता है। पंचांग पढ़ने के नियम जानना बहुत आवश्यक है। चंद्रमा की स्थिति यानि गोचर तो बहुत ही महत्वपूर्ण है। मुहूर्त शास्त्र से  शुभ तथा अशुभ समय का ज्ञान होता है। आज जन्म लेने वाला बच्चा किस नक्षत्र में हुआ है इसकी जानकारी होती है।शुभ तथा अशुभ मुहूर्त के विचार के बाद ही हम जान पाते हैं कि आज शुभ कार्य करें या मत करें।नक्षत्र का महत्व बहुत ज्यादा है।चंद्रमा का गोचर सबसे महत्वपूर्ण है।राशि का निर्धारण चंद्रमा से ही होती है।अभिजीत मुहूर्त सबसे अच्छा है। विजय तथा अमृत मुहूर्त भी अच्छे माने जाते हैं। राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करते। राहु से  संबंधित द्रव्यों का दान भी इस समय करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। जहां तक हो सके आप किसी भी शुभ यात्रा का आरंभ राहुकाल में मत करें।

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य-
आज जिन बच्चों का जन्म होगा वो बहुत ही सुंदर व आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होंगे।वे कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होंगे।वो डॉक्टर  हो सकते हैं।वो प्रतिभाशाली सर्जन होते हैं। उनके पास उच्च मेडिकल  डिग्री होती है।ये विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करेंगे। पढ़ाई के बहुत शौकीन होंगे।यदि वो मेडिकल रिसर्च के फील्ड में भी शिक्षा ग्रहण करते हैं तो उनके आगे बढ़ने की प्रायिकता बढ़ जाती है।स्वास्थ्य के दृष्टिकोंण से ये बहुत मजबूत होते हैं लेकिन स्किन रोग की संभावना बनी रहेगी।ये माता पिता के आज्ञाकारी होते हैं।इनके भाग्य में विदेश यात्राएं खूब रहती हैं।इनकी घरों की संख्या कुछ ज्यादा ही हो सकती है।ये बहुत ही चल तथा अचल संपत्ति के स्वामी होंगे।इनका स्वभाव थोड़ा एकांतवाद का होगा।इनके जीवन में पिता द्वारा अर्जित संपत्ति कुछ ज्यादा ही होंगे।ऐसे जातक बहुत खर्चीले होंगे।अपने ज्ञान से कुल की कीर्ति को बढ़ाएंगे। कभी कभी किसी विशेष कला में इनकी विशेष प्रवीणता इनको विश्वस्तरीय सफलता दिलवा सकती है। ऐसे बच्चे जिस भी फील्ड में जाते हैं बहुत ही लोकप्रिय होंगे। प्रायः ऐसे बच्चे बड़े होकर प्रशासनिक सेवा में भी जा सकते हैं। यदि ये पॉलिटिक्स में जाते हैं तो भी इनको बहुत बड़ी सफलता प्राप्त होगी।

 Today Panchang 8 January 2020:

  • वार-बुधवार
  • माह-पौष
  • पक्ष-शुक्ल
  • तिथि-त्रयोदशी
  • नक्षत्र-रोहिणी03:52pm तक फिर मृगशिरा
  • करण- कौलव04:05pm तक फिर तैतिल
  • सूर्योदय-07:09am
  • सूर्यास्त-05:58pm
  • सूर्य राशि-धनु
  • चंद्र राशि-वृष
  • शुभ मुहूर्त-अभिजीत-नहीं है।विजय मुहूर्त-02:21pm से 03:09pm तक
  • अशुभ मुहूर्त-राहुकाल-दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल