लाइव टीवी

Laal Kitaab Ke Upay: लाल किताब के ये पांच अचूक उपाय, तुरंत दूर होगा काल सर्प योग

Updated Feb 08, 2021 | 10:10 IST

Lal kitaab ke Upaay Kaal Sarp Dosh: काल सर्पदोष बहुत लोगों के राशि में पाए जाने वाला दोष है। लाल किताब के 5 अचूक उपाय को अपनाकर आप इस दोष को दूर कर सकते हैं।

Loading ...
Kaal Sarp Yog
मुख्य बातें
  • काल सर्पदोष हमारे राशि में होने वाला एक खराब दोष है।
  • राहु के नीच होने से काल सर्पदोष योग बनता है।
  • लाल किताब के 5 अचूक उपाय काल सर्पदोष को दूर करता है।

नई दिल्ली. लाल किताब के माध्यम से काल सर्पदोष को दूर किया जाता है। लाल किताब के अनुसार राहु और केतु के होने के कारण प्रत्येक खाने में अलग-अलग स्थितियां बनती हैं।

लाल किताब में काल सर्पदोष और प्रत्येक कष्ट का उपाय भी अलग-अलग बताया गया है। इन दोष का कुल मिलाकर 12 उपाय लाल किताब में बताया गया है। उन 12 उपायों में से 5 उपाय बहुत ही साधारण उपाय हैं। 

काल सर्पदोष के कारण और उनके प्रभाव

  1.  बुरे कर्म करने की वजह से जब हमारा भाग्य खराब हो जाता है, तो कालसर्प दोष का योग बनता है।
  2.  काल सर्पदोष का सबसे बड़ा कारण राशि में राहु का नीच होना होता है।
  3.  घर में बाथरूम या सीढ़ियां जब खराब हो जाती हैं, तो इसका प्रभाव भी हमारे राशि पर पड़ता है और वह काल सर्पदोष बन जाता है।
  4. जब घर के मुख्य द्वार दब जाते हैं या खराब हो जाते है, तो यह कालसर्प दोष का योग बनाता है।
  5.  ससुराल पक्ष से संबंध खराब बनाकर रखना, कटु वचन का इस्तेमाल करना, शराब पीना तथा जैसे खराब कारणों से काल सर्पदोष बनता है।
  6. राहु के नीच होने से ही काल सर्पदोष योग बनता है।
  7. राहु ग्रह के प्रभाव से काला जादू, तंत्र, टोना आदि करना या रात को सपने ही सपने आना, यह सब काल सर्पदोष योग का कारण ही माना जाता है।
  8.  राहु के नीच होने से ही काम में अचानक अड़चनें आना, आशंका होते रहना, मन में डर और बेचैनी बने रहना, किसी पर विश्वास ना होना, यह सब कारण काल सर्प दोष होनो के कारण होते है।
  9.  राहु के अशुभ होने की वजह से हम किसी को भी दुश्मन बना लेते हैं। हम बेईमान और धोखेबाज बन जाते हैं। ऐसी परिस्थिति में अक्सर हममें कुछ ऐसी आदत देखी जाती हैं, पेट के बल सोने की आदत,  अपने निर्णय को बार-बार बदलते रहना, पानी, आग और ऊंचाई से बहुत ज्यादा डर लगना। यह सभी काल सर्पदोष  के लक्षण होते हैं।

काल सर्पदोष से बचने के 5 अचूक उपाय

  •  हमेशा खाना किचन में बैठ कर खाएं।
  •  घर की दीवार और बाथरूम को हमेशा साफ रखें।
  •  धार्मिक स्थान की सीढ़ियों पर 10 दिन तक पोछा लगाएं।
  •  काल सर्पयोग से बचने के लिए माथे पर चंदन का तिलक लगाएं और घर में ठोस चांदी की हाथी रखें।
  •  काल सर्पदोष से बचने के लिए मंगलवार या बृहस्पतिवार का उपाय जरूर करें। हनुमान चालीसा का पाठ प्रतिदिन करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल