लाइव टीवी

Vaishakh Purnima 2020: वैशाख पूर्णिमा पर करें ये अचूक उपाय, सुख-समृद्धि और धन से भरा रहेगा घर

Updated May 07, 2020 | 08:43 IST

Vaishakh Purnima 2020 : वैशाख पूर्णिमा का दिन बहुत ही विशेष होता है और इस दिन कुछ खास उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Vaishakh Purnima tricks, वैशाख पूर्णिमा के उपाय
मुख्य बातें
  • इस दिन श्री यंत्र की विधिवत पूजा करनी चाहिए
  • चंद्रमा को अर्घ्य देते हुए ऊं ऐं कलीं सोमाय नम: का जाप करें
  • मुख्यद्वार पर नकारात्मकता दूर करने के लिए हल्दी से स्वास्तिक बनाएं

वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा का बहुत महत्व माना गया है। इस दिन कुछ खास उपाय सभी को जरूर करने चाहिए। ये उपाय घर और परिवार की सुख-शांति और सौभाग्य के लिए होती है। वैशाख पूर्णिमा के दिन की गई पूजा-अर्चना  और उपाय से जीवन की परेशानियां खत्म होती है और जीवन में विकास के राह खुलते हैं। पूर्णिमा का दिन बहुत विशेष होता है और इस दिन चंद्रमा की पूजा करना भी बहुत जरूरी है। चंद्रमा को अर्घ्य देना पूर्णिमा पर बहुत से संकटों को दूर कर देता है। तो आइए जानें की वैशाख पूर्णिमा के दिन क्या कुछ खास उपाय करने चाहिए।

वैशाख पूर्णिमा पर करें ये उपाय

  • वैशाख पूर्णिमा के दिन सूर्योदय के साथ ही साफ-सफाई कर लें और इसके बाद घर के मुख्यद्वार को अच्छी तरह से साफ करें। इसके बाद घर के मुख्यद्वार के बाहर अच्छे से साफ कर लें।
  • इस दिन नहाने के लिए पानी में आप गंगाजल मिला लें। इससे तन और मन शुद्ध हो जाएगा। स्नान के बाद सबसे पहले अपने घर के मुख्यद्वार पर हल्दी से स्वास्तिक बना लें। स्वास्तिक बनाने के बाद इस पर कुमकुम भी चला दें। इससे घर की नकारात्म्कता दूर होती है।
  • इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। धन से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए सबसे पहले आप एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछा दें और उस पर देवी लक्ष्मी को विराजमान करें। देवी को लाल पुष्प और अक्षत आदि चढ़ा दें।
  • इसके बाद मां लक्ष्मी को धूप दीप दिखा कर आरती करें और श्री सूक्त का पाठ करें। इस पाठ से धन आगमन के रास्ते भी खुलते हैं।
  • रात के समय चंद्रमा की पूजा जरूर करें। तांबे के लोटे में जल ले और इसमें चीनी और अक्षत डाल कर चंद्रमा को अर्ध्य दें।
  • चंद्रमा को इस दिन दूध अक्षत और चीनी मिला कर अर्घ्य देते हुए ऊं ऐं कलीं सोमाय नम: का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से तनाव, डिप्रेशन आदि दूर होता है। अति भावनात्मकता दूर होती है।
  • इस दिन लक्ष्मी मंदिर में झाड़ू का दान जरूर करना चाहिए। इससे धन के आगमन के रास्ते खुलते हैं।
  • इस दिन पीपल के पेड के नीचे मां लक्ष्मी को ध्यान कर उनकी पूजा करें और उनसे प्रार्थना करें कि आपके धन संकट दूर हो जाएं।
  • वैशाख पूर्णिमा के दिन निर्धन महिला को सुहाग की सामग्री दान करना चाहिए। इससे अंखड सौभाग्य मिलता है।
  • पूर्णिमा के दिन शिवजी को कच्चे दूध और शहद से अभिषेक करें। इससे वैवाहिक जीवन सुखमय होगा और जीवन के तमाम संकट दूर होंगे।
  • इस दिन अगर श्री यंत्र की विधिवत पूजा करनी चाहिए ताकि धन की कमी कभी न हो।
  • इस दिन रात में चंद्रमा के साथ त्राटक यानी एकटक देखना आंखों की समस्या ही नहीं मानसिक विकारों को भी दूर करता है।
  • इस दिन घड़े का दान जरूर करना चाहिए। गर्मी से जुड़ी चीजें जैसे पंखा, छतरी, वस्त्र, चप्पल आदि के दान से इंसान के जीवन के कष्ट दूर होते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल