लाइव टीवी

Vastu Tips For Residential Plot: घर के लिए प्लॉट खरीदने से पहले जान ले ये वास्तु टिप्स, वरना हो सकती है मुसीबत

Updated Jan 30, 2021 | 00:27 IST

Plot Vastu Tips: अगर आप नए घर या किसी कार्यस्थल के लिए प्लाट खरीदने के लिए सोच रहें हैं तो कुछ खास बाते जाननी आपके लिए बेहद जरुरी हैं कि आप किस आकृति का प्लॉट खरीदें क्योंकि वास्तु में यह महत्वपूर्ण हैं।

Loading ...
प्लॉट का वास्तु शास्त्र
मुख्य बातें
  • प्लॉट खरीदने से पहले जाने ये वास्तु टिप्स
  • मकान बनाने के लिए बेहतर है वर्गाकार प्लॉट
  • घर बनाने के लिए त्रिभुजाकार प्लॉट लेने से बचें

Vastu Tips For New Plot: यदि आप घर बनाने या जमीन खरीदने के लिए नया प्लॉट खरीदने जा रहे हैं। इसके लिए केवल अच्छा प्लॉट ही सुख-समृद्धि पाने के लिए काफी नहीं है। बल्कि अच्छी आकृति का प्लॉट भी निश्चित वास्तु सम्मत घर बनाने के लिए पहला और बहुत महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन पूरा लाभ भी तभी मिलता है जब आप अपना घर बनाते समय वास्तु के अन्य नियमों का भी ध्यान रखते हैं।

1. वर्गाकार प्लॉट:
वर्गाकार प्लॉट एक ऐसा प्लॉट होता है जिसकी लम्बाई एंव चौड़ाई बराबर होती है और कोने समकोणीय होते हैं तो वह वर्गाकार प्लॉट कहा जाता है। इस तरह के प्लॉट पर बने मकान पर रहने वाले लोगों को मानसिक शांति एंव आर्थिक सम्पन्नता मिलती है और संपूर्ण परिवार सुखी रहता है।

2. आयताकार प्लॉट:
आयताकार प्लॉट उन्हें कहा जाता है जिनके सामने की लम्बाई और चौड़ाई एक जैसी होती है और कोने 90 डिग्री के होते हैं। इस तरह के प्लॉट पर निर्मित वास्तु सम्मत घर गृह वासियों के लिए सौभाग्य के द्वार खौलते हैं। हालांकि प्लॉट की लम्बाई और चौड़ाई का अनुपात बहुत ही ज्यादा असंतुलित नहीं होना चाहिए। यानि लम्बाई-चौड़ाई का अनुपात 2:1 से ज्यादा न हो, इस बात को ध्यान में रखें।

3. वृत्ताकार प्लॉट:
वृताकार प्लॉट निवास किसी भी अन्य उद्देश्य से अच्छे नहीं माने जाते हैं। ऐसी जगह पर घर बनाना निवासियों के लिए अशुभ परिणाम लेकर आता है। वृताकार प्लॉट पर व्यावसायिक उद्देश्य से किया गया निर्माण कुछ अलग परिस्थितियों मे लाभकारी हो सकता है।

यह इस बात पर निर्भर होता है कि व्यवसाय पर निर्माण किस तरह से किया जा रहा है और उसकी प्रकृति कैसी है। इसका मतलब अगर वृताकार प्लॉट पर निर्माण भी वृताकार रुप में किया जाए तो यह शुभ साबित हो सकता है। लेकिन निवास स्थान के लिए ऐसे प्लॉट अशुभ माने जाते हैं।

4. त्रिभुजाकार प्लॉट:
त्रिभुजाकार प्लॉट पर रहने वाले लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जैसे कि धन हानि होना, मानसिक तनाव होना और दुर्घटनाएं आदि कुछ ऐसे नुकसान हैं, जोकि त्रिभुजाकार प्लॉट में रहने वाले लोगों को झेलने पड़ते हैं। अत: घर बनाने के लिए इस तरह के प्लॉट लेने से बचें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल