लाइव टीवी

Vastu Tips: सुखी दांपत्य के लिए बेडरूम में करें ये बदलाव, वास्तु के अनुसार सजाएं कमरा

Updated Dec 28, 2019 | 07:30 IST | Ritu

बेडरूम का वास्तु (Vastu) ऐसा रखना चाहिए जिससे दांपत्य जीवन सुखमय (Happy Married life) बना रहे। बेडरूम में कुछ बदलाव कर आप उसका वास्तुदोष (Vastu Defcets) दूर कर अपने जीवन को प्यार से भर सकते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
bedroom
मुख्य बातें
  • कमरे में शीश न रखें, यदि हो तो उसे ढक दें
  • बेड पर पत्नी को पति की बाएं ओर सोना चाहिए
  • बेडरूम की दीवारों पर हल्का रंग करवाएं

वास्तु यदि घर का अच्छा हो तो व्यक्ति के जीवन में बहुत सी कठिनाईयां आती ही नहीं और यदि वास्तु सही न हो तो व्यक्ति का भाग्य चाहे जितना तेज हो ये वास्तुदोष उसे काट देते हैं। ठीक ऐसे ही घर के बेडरूम में यदि वास्तु दोष हो तो दंपति के बीच आपसी समझ और प्यार की कड़ी पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। भले ही आपकी कुंडली मिली हो या एक दूसरे के भाग्य में पति या पत्नी का सुख भी हो लेकिन बेडरूम का वास्तु उसे काट कर एक दूसरे के बची मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न कर देता है। 

इसलिए याद रखें की सही दिशा में किचन, मंदिर या बाथरूम होना ही काफी नहीं है बल्कि आपके बेडरूम का रंग, वहां रखी चीजें और बेड के गद्दे या सोने की स्थिति भी आपके दांपत्य जीवन को प्रभावित करती है तो आइए जानें की वास्तु के अनुसार बेडरूम कैसा होना चाहिए।

बेडरूम के वास्तु का ध्यान इस तरह से रखें

1. बेडरूम की दीवारों का रंग हल्का हो, लेकिन पर्दे का रंग गहरा रखें। हल्के रंग दिल और दिमाग दोनों को खुशनुमा बनाते हैं। इससे आपस में प्रेम बना रहता है।
2. बेड पर कभी दो गद्दे न हों। एक ही गद्दा होना चाहिए। दो अलग-अलग गद्दे एक बेड पर पति-पत्नी के बीच झगड़े का कारण होते हैं।
3. सोते समय पत्नी पति के बाएं तरफ लेटे, क्योंकि पति का वो बांया हिस्सा मानी जाती है और पति पत्नी का दाहिना हिस्सा माना जाता है।
4. कमरा उत्तर-पश्चिम दिशा में हो। ये दिशा आकर्षण की दिशा मानी गई है। इस दिशा में कमरा होने से पति-पत्नी के बीच आकर्षण बना रहता है।
5. दक्षिण पश्चिम दिशा में यदि बेडरूम बनाते हैं तो ये भी एक अच्छी दिशा होती है। दोनों के बची सेक्सुअल रिलेशनशिप बेहतर होगा। ये दिशा शुक्र ग्रह की और अग्निकोण होती है। शुक्र प्रेम, वैभव और सुख के देवता हैं और अग्नि संबंधों में गर्मजोशी बनाए रखती है। कमरे में आप कभी शीशा न लगाएं। यदि शीशा हो तो उसे बेड के सामने न लगाएं। सोते समय आपका शरीर शीशे में नजर नहीं आए इसके लिए उसे कपड़े से ढक कर रखें।
6. कमरें में प्रेम करती युगल तस्वीरें जोड़े या लविंग बर्ड्स की तस्वीर लगाएं, राधा-कृष्ण की तस्वीर या खुद की शादी या प्रेम भरी तस्वीरें आप अपने कमरें में लगाएं। इसके अलावा कोई
भी तस्वीर न लगाएं।
7. बेड को उत्तर पूर्व या बेडरूम को कभी उत्तर-पूर्व में न बनवाएं। ऐसा करने से पति-पत्नी के बची सेक्सुअल रिलेशनशिप गड़बड़ होता है क्योंकि ये गुरु का स्थान होता है।

यदि आपका विवाह हुआ है या होने जा रहा तो अपने नए बेडरूम की सजावट के समय इन वास्तु टिप्स का ध्यान जरूर दें।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल