लाइव टीवी

Vaastu Tips: वास्तु के अनुसार घर की इस दिशा में होना चाहिये फाउंटेन, नहीं तो रुक सकती है परिवार की तरक्की 

Updated Nov 18, 2019 | 09:27 IST | Ritu

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बहते झरने, नदी की तस्वीर या फाउंनटेन लगाना बहुत ही अच्छा होता है, लेकिन इनका सही जगह पर लगाना बेहद जरूरी है ताकि इसके सकारात्मक परिणाम मिल सकें।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Vaastu Tips Fountain
मुख्य बातें
  • वास्तु के अनुसार घर में जरूर लगाएं बहती नदी की तस्वीर
  • फाउंटेन लगाने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा का ही करें चुनाव
  • बहते हुआ जल गतिमान जीवन के लिए जरूरी है

वास्तु विज्ञान के अनुसार घरों में लोग अब फाउंटेन भी लगवाने लगे हैं। जिन घरों में फाउंटेन की जगह नहीं होती वहां आप बहती नदी या बहते झरने की तस्वीर भी लगा सकते हैं। ऐसा करना वास्तु के अनुसार बहुत ही शुभ होता है। घर में जलतत्व का होना बहुत जरूरी होता है, लेकिन इसमें एक बात जरूर ध्यान देना चाहिए कि ये जलतत्व सही दिशा और घर के सही स्थान पर लगाया जाए। यदि जलतत्व सही दिशा या स्थान पर नहीं होने

पर इसके नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। इसलिए यदि आपने में अपने घर में कोई जलतत्व की तस्वीर या फाउंटेन लगाए हैं या लगाने जा रहे तो सही दिशा के बारे में जरूर जानें साथ ही ये भी समझें कि किन स्थानों पर इसे लगाना चाहिए।

इसलिए घर में लगाया जाता है जलतत्व

घर में जल तत्व को संतुलित करने या जल की ऊर्जा का सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए ही जलप्रधान तस्वीरें या फाउंटेन लगाए जाते हैं। बहता पानी अपने गतिशीलता का प्रतीक होता है। पानी का स्वभाव बहना और गतिशील रहना है और जब ये घर में लगाया जाता है तो घर के सदस्यों को भी गतिशील और प्रगति प्रदान करता है।

जानें कहां लगाएं तस्वीर या फाउंटेन, क्या मिलेगा लाभ

1. गलियारे या बालकनी में : बुरी नजर या बिजनेस के घाटे को दूर करने के लिए फाउंनटेन या बहते झरने की तस्वीर को बालकनी या गलियारे में लगाना शुभ फल देता है। ऐसा करने से आपके बुरे दिन समाप्त होंगे।

2. उत्तर-पूर्व दिशा में : यदि आपके दिन बुरे चल रहे या भाग्य साथ नहीं देता तो आपको घर की उत्तर-पूर्व दिशा में मिट्टी के बने बर्तन या सुराही में पानी भरकर रखना चाहिए। कोशिश करें कि इस दिशा में फाउंटेन लगा लें।

3. किचन में लगाने से बचें : याद रखें पानी से जुड़ी कोई भी तस्वीर या शोपीस कभी भी किचन में नहीं रखनी चाहिए। किचन में जलतत्व होता ही है क्योंकि किचन में नल होता है, इसलिए उसके समतुल्य कोई अन्य जलतत्व नहीं लगाना चाहिए।

4. इस तरह लगाए वाटरफॉल : यदि आपके घर में गार्डन है तो आपके वहां फाउंनटेन जरूर बनवाना चाहिए। याद रखें कि ये यदि किसी एक दिशा में पानी का बहाव है तो बहाव की दिशा आपके घर की ओर हो न कि बाहर की ओर।

5. फाउंनटेन लगाने की सही दिशा : घर में फाउंटेन उत्तर या दक्षिण-पूर्व दिशा में लगना चाहिए ताकि आपका विकास और तरक्की की राह खुली रहे।

तो अपने घर-परिवार के विकास और गुडलक के लिए आपको घर में जलतत्व की तस्वीरें जरूर लगानी चाहिए। बस दिशा और जगह का स्थान ध्यान में रखें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल