लाइव टीवी

Surya Dev Mantra Video: सूर्यदेव के भजन-कीर्तन से घर में आती है सुख-समृद्धि,मिलता है अच्छी सेहत का वरदान

Updated Jul 12, 2020 | 08:44 IST |

Sunday Special Surya Dev Aarti: रविवार को पूजा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं, सूर्य देव शक्ति और आरोग्य के देवता हैं और श्री सूर्य देव पूजन से ढेरों लाभ होते हैं।

Loading ...

Sunday Special Surya Dev Aarti: रविवार सूर्यदेव का दिन माना जाता है और इस सुबह उठकर इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इस दिन सूर्य देव का जाप करने से आपके मन की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सूर्य देवता का जाप करने से चिंता, तनाव, नकारात्मक सोच आदि जैसी मानसिक परेशानियों से भी जीवन में छुटकारा पाया जा सकते हैं। सूर्य देव की पूजा विशेष रुप से रविवार को की जाती है। सूर्य देव की आराधना करने से मनुष्य का बल, बुद्धि, तेज, मान-सम्मान, धन -सम्पति और स्वास्थ्य से परिपूर्ण जीवन होता है। सूर्य देव की पूजा करने से कुंडली के सारे ग्रह दोष खत्म हो जाते हैं। सूर्य ग्रह को शांत करने के लिए रोज सुबह उठकर, सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए। सूर्य देव के मंत्र का जाप करने से मनोवांछित फल मिलता है। आप सूर्य देव की मंत्र वीडियो यहां देख सकते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल