लाइव टीवी

Jupiter Transit: गुरु का धनु राशि में गोचर, जानें किस पर होगी खुशियों की बरसात और किसके खुलेंगे भाग्‍य 

Updated Nov 05, 2019 | 07:42 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Guru Rashi Parivartan: देव गुरु का आज राशि परिवर्तन हो रहा है। इससे हर राशि पर अच्‍छा और बुरा प्रभाव पड़ने वाला है। किसी जातक के रुके कार्य पूर्ण होंगे या फिर किसी की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

Loading ...
Impact of Jupiter Transit 2019

गुरु धन, यश तथा प्रतिष्ठा दिलाने वाले ग्रह हैं। जिन्हें ग्रहों के मंत्रिमंडल में मंत्री का पद प्राप्त है। यह धनु तथा मीन राशि के स्वामी हैं। यह कर्क में उच्च तथा मीन में नीच के माने जाते हैं। गुरु की तीन पूर्ण दृष्टि होती है पंचम, सप्तम तथा नवम । संतान प्राप्ति तथा संतान की सफलता के लिए इस ग्रह की महत्ता बहुत ज्यादा होती है।

ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार गुरु 05 नवम्बर 2019 को धनु राशि में प्रवेश करके दिनांक 29 मार्च 2020 तक इस राशि में रहेंगे। गुरु के इस महापरिवर्तन का प्रभाव प्रत्येक राशियों पर पड़ेगा।

Jupiter Transit: प्रत्येक राशियों पर प्रभाव-

1. मेष- आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। जमीन या मकान खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। गले के रोग या उदर विकार से परेशानी हो सकते हैं। गृह निर्माण होगा। हनुमान जी की उपासना करते रहें। प्रत्येक मंगलवार को गेहूं तथा गुड़ का दान करें।

2. वृष- आर्थिक स्थिति में सुधार तो होगा लेकिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण धन का व्यय होगा। जाँब में परिवर्तन हो सकता है।मित्रों से आपको खूब लाभ होगा। प्रत्येक शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करते रहें। युवा सफल रहेंगे।गरीब अंधे व्यक्तियों को भोजन कराते रहें।

3. मिथुन- स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहना होगा। किसी नए व्यवसाय की तरफ मुड़ेंगे।संतान की सफलता से आनंदित रहेंगे।स्किन प्रॉब्लम हो सकती है। घर खरीद सकते हैं। राजनीति से सम्बद्ध लोग पद की प्राप्ति करेंगे।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ प्रतिदिन करें।

4. कर्क- मन एकाग्र होगा। धार्मिकता का भाव मन में आएगा।किसी अच्छे गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा।धन का आगमन होगा। शीतजनित रोगों से परेशान रहेंगे।प्रतिदिन भोजन करने से पहले गाय के लिए रोटी तथा गुड़ निकालें।

5. सिंह- शासन तथा सत्ता में आपकी धाक रहेगी। धन का निवेश अच्छे कार्यों में करेंगे।विदेश यात्रा के साथ साथ धार्मिक यात्रा भी हो सकती है। आप खूब पापुलर होंगे।गुरुवार को अरण्यकांड का पाठ करते रहें।

6. कन्या- स्वास्थ्य में सुधार होगा।सबसे महत्वपूर्ण बात यह रहेगी कि आप बहुत धार्मिक तथा आध्यात्मिक होंगे। धन का निवेश जमीन या मकान में करेंगे।संतान सफल रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में बहुत वृद्धि होगी। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करते रहें।

7. तुला- धन की प्राप्ति होगी। आपकी महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार मिलेगा। कई वर्षों से रुके कार्य पूर्ण होंगे। भगवान विष्णु की उपासना करते रहें।हार्ट के रोगी बहुत सावधानी बरतेंगे। अन्न दान करते रहें।

8. वृश्चिक- स्वास्थ्य में बहुत आशातीत सुधार होगा ।समृद्धि आएगी। स्वर्ण,जमीन तथा घर से दूर कोई संपत्ति लेंगे। राजनीति में सफलता मिलेगी।लीवर के प्रति सचेत रहें। श्री रामचरितमानस का प्रतिदिन पाठ करते रहें।

9. धनु- धन,सुख,संपदा तथा यश में वृद्धि होगी। कोई नया गृह निर्माण करवाएंगे। प्रत्येक तरफ से खुशी आएगी।भगवान विष्णु जी की प्रतिदिन विधिवत पूजा करें। गाय को गुरुवार को भोजन कराएं।

10. मकर-राजनीतिज्ञों के लिए बहुत अच्छा समय है। खूब प्रगति होगी। किसी विवाद में पड़ सकते हैं। ससुराल के सहयोग से कोई बड़ा कार्य सम्पन्न होगा। वाहन क्रय करेंगे। श्वांस के रोग से समस्या रहेगी। समय समय पर भंडारा कराते रहें।

11कुम्भ- ख़ूब प्रगति करेंगे। एक नया मकान खरीद सकते हैं। धन प्राप्ति के संकेत हैं। जाँब में परिवर्तन होगी या प्रमोशन होगा। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।गुरुवार का व्रत रहें।प्रत्येक एकादशी को गो माता को भरपेट भोजन कराएं।

12. मीन- स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी होगी। धन का आगमन तो होगा लेकिन व्यय भी बहुत अच्छे कार्यों में होगा। धार्मिक यात्राएं होंगी। कोई नई संपत्ति बनाएंगे।व्यवसाय में खूब प्रगति होगी। श्री रामरक्षा स्तोत्र का प्रतिदिन पाठ करें।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल