लाइव टीवी

Kartik Month 2021: करवा चौथ से दीपावली और छठ पूजा तक, जानें कार्तिक माह में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की लिस्ट 

Updated Oct 20, 2021 | 21:50 IST

Kartik Month 2021, Vrat and Tyohar List: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कार्तिक मास 21 अक्टूबर यानि कल से प्रारंभ हो रहा है। कार्तिक मास में करवा चौथ से लेकर धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और देवउठनी एकादशी तक कई व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे।

Loading ...
कार्तिक मास 2021
मुख्य बातें
  • इस वर्ष 21 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है कार्तिक मास।
  • भगवान श्रीहरि और माता लक्ष्मी को समर्पित है कार्तिक का महीना।
  • करवा चौथ से लेकर दिवाली और छठ पूजा तक इस महीने में पड़ेंगे यह व्रत और त्योहार।

Kartik Month, Vrat And Tyohar List: श्रीहरि और माता लक्ष्मी को समर्पित कार्तिक का महीना इस वर्ष 21 अक्टूबर गुरुवार के दिन से प्रारंभ होने वाला है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, इस जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए कार्तिक का महीना उत्तम माना गया है। कार्तिक के महीने में करवा चौथ से लेकर धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, आंवला नवमी, देवउठनी एकादशी और बैकुंठ चतुर्दशी तक कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ते हैं। कार्तिक के महीने में स्नान-दान का विशेष महत्व है। इसके साथ इस माह में तुलसी पूजन करना भी उत्तम माना गया है। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा के लिए कार्तिक मास लाभकारी महीना माना जाता है। यहां जानें इस वर्ष कार्तिक मास में कौन से व्रत और त्योहार किस दिन पड़ने वाले हैं। 

कार्तिक मास में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की लिस्ट

24 अक्टूबर 2021, रविवार– करवाचौथ व्रत और संकष्टी चतुर्थी 

28 अक्टूबर 2021, गुरुवार–  अहोई अष्टमी 

01 नवंबर 2021, सोमवार– रंभा या रमा एकादशी, गोवत्स द्वादशी 

02 नवंबर 2021, मंगलवार – प्रदोष व्रत, धनतेरस 

03 नवंबर 2021, बुधवार– नरक चतुर्दशी, दक्षिणी दीपावली, छोटी दीपावली 

04 नवंबर 2021, गुरुवार– दीपावली, स्नान दान श्राद्ध अमावस्या, केदार गौरी व्रत 

05 नवंबर 2021, शुक्रवार– अन्नकूट, गोवर्धनपूजा 

06 नवंबर 2021, शनिवार – चंद्र दर्शन, चित्रगुप्त पूजा, यम द्वितीया, भाई दूज 

08 नवंबर 2021, सोमवार – विनायकी चतुर्थी, व्रत सूर्य षष्ठी व्रतारंभ 

09 नवंबर 2021, मंगलवार– पांडव पंचमी 

10 नवंबर 2021, बुधवार– छठ पूजा, सूर्य षष्ठी व्रत 

11 नवंबर 2021, शुक्रवार– गोपाष्टमी 

12 नवंबर 2021, शनिवार– आंवला नवमी 

15 नवंबर 2021, सोमवार– देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह 

16 नवंबर 2021, मंगलवार – प्रदोष व्रत, चातुर्मास समाप्त 

17 नवंबर 2021, गुरुवार – बैकुंठ चतुर्दशी, त्रिपुरारी पूर्णिमा 

19 नवंबर 2021, शुक्रवार – स्नान-दान कार्तिक पूर्णिमा 

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास 21 अक्टूबर से प्रारंभ होगा और 19 नवंबर के दिन समाप्त होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल