लाइव टीवी

सुनील छेत्री ने दागे दो गोल, भारत ने एशियाई कप क्‍वालीफायर में कंबोडिया को 2-0 से हराया

Updated Jun 09, 2022 | 02:08 IST

India beat Combodia: भारत ने एशियाई कप क्‍वालीफायर के तीसरे दौर के मैच में कंबोडिया को 2-0 से मात दी। भारत की जीत के स्‍टार सुनील छेत्री रहे, जिन्‍होंने मैच में दोनों गोल दागे। भारत अब अफगानिस्‍तान से भिड़ेगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
भारत ने कंबोडिया को 2-0 से हराया
मुख्य बातें
  • भारत ने कंबोडिया को 2-0 से हराया
  • सुनील छेत्री ने भारत के लिए दोनों गोल दागे
  • भारत का अगला मुकाबला अफगानिस्‍तान से होगा

कोलकाता: भारत ने करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री के दो गोल की बदौलत बुधवार को यहां सॉल्ट लेक स्टेडियम में एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) एशियाई कप क्वालीफायर के तीसरे दौर के मैच में अपने से कम रैंकिंग वाले कंबोडिया को 2-0 से शिकस्त दी।

इन दो गोल से छेत्री के 81 गोल हो गये है, उन्होंने 14वें मिनट में पेनल्टी से और फिर 60वें मिनट में हेडर से दूसरा गोल कर 106वीं रैंकिंग पर काबिज भारतीय टीम को जीत दिलायी।

हालांकि टीम अपने से 65 स्थान नीचे 171वें स्थान की कंबोडिया पर बड़ी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरी थी, लेकिन उसे दो गोल के अंतर से ही हरा पायी। अब भारतीय टीम क्वालीफायर के तीसरे दौर के ग्रुप डी में दूसरे मैच में 11 जून शनिवार को अफगानिस्तान के सामने होगी जिसकी रैंकिंग 150 है।