Malang screening: मलंग की स्क्रीनिंग में आदित्य को छोड़ इस एक्टर के साथ दिखीं दिशा की नजदीकियां, वीडियो वायरल

बॉलीवुड
Updated Feb 07, 2020 | 16:08 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Disha Patani at Malang screening: हाल ही में मुंबई में मलंग की स्क्रीनिंग रखी गई। जिसमें दिशा पाटनी, आदित्य रॉय कपूर को छोड़कर किसी और एक्ट्रेस के साथ नजर आईं।

Disha Patani video from Malang screening
Disha Patani video from Malang screening  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मलंग की स्क्रीनिंग में पहुंचे सितारे
  • दिशा पाटनी के साथ नजर आए टाइगर श्रॉफ
  • दोनों का वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी फिल्म मलंग को लेकर चर्चा में हैं। आज यानि 7 फरवरी को ही मलंग रिलीज हुई है। इसमें दिशा के अपोजिट आदित्य रॉय कपूर नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में दोनों की कमाल की केमिस्ट्री लग रही थी। हाल ही में गुरुवार रात मुंबई में मलंग की स्क्रीनिंग रखी गई। जिसमें दिशा, आदित्य को छोड़ टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आईं। यहां दिशा को सपोर्ट करने टाइगर पहुंचे थे।

सोशल मीडिया पर मलंग की स्क्रीनिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दिशा के साथ टाइगर नजर आ रहे हैं। दोनों ने रेड कार्पेट पर एक-दूसरे के साथ पोज नहीं दिया, लेकिन थिएटर के अंदर दिशा और टाइगर साथ में नजर आए। इस वीडियो में दोनों बात करते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं टाइगर ने दिशा के कंधे पर हाथ रखा हुआ है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#TigerShroff #DishaPaatni snapped at #Malang screening in Mumbai Last night #friday #ManavManglani A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

बता दें कि लंबे वक्त से दिशा और टाइगर की डेटिंग की खबरें आती रही हैं। लेकिन हर बार दोनों से इससे इंकार किया है। हालांकि दिशा और टाइगर हमेशा एक-दूसरे के काम की तारीफ करते हुए नजर आते हैं, दोनों को कई बार साथ में हैंगआउट करते हुए देखा जाता है, लेकिन उन्होंने अब तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। दोनों फिल्म बागी 2 में साथ नजर आ चुके हैं। फैंस दोनों को साथ में बहुत पसंद करते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Hottie! #DishaPatani snapped at the screening of #Malang. A post shared by Filmfare (@filmfare) on

दिशा और टाइगर के इस वीडियो को देखकर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक ने लिखा कि इन दोनों को शादी कर लेनी चाहिए, वहीं दूसरे ने कमेंट किया कि ये साथ में कितने प्यारे लगते हैं।

फिल्म की अगर बात करें तो मलंग एक थ्रिलर ड्रामा है। मोहित सूरी की इस फिल्म में दिशा-आदित्य के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू लीड रोल में हैं। सस्पेंस से भरी इस फिल्म के अच्छे रिव्यू आए हैं। पहली बार दिशा और आदित्य की जोड़ी पर्दे पर नजर आ रही है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर