इस एक्ट्रेस संग शादी कर सकते हैं रणदीप हुड्डा, प्रियंका चोपड़ा संग कर चुकी काम

Randeep Hooda May Getting Married Soon: रणदीप लंबे टाइम से मणिपुरी एक्ट्रेस लिन लैशराम को डेट कर रहे हैं। दोनों को साल 2018 में दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में देखा गया था....

Randeep Hooda May getting Married Priyanka chopra Co star Lin Laishram Soon
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रणदीप लंबे टाइम से मणिपुरी एक्ट्रेस लिन लैशराम को डेट कर रहे हैं।
  • रणदीप और लिन अब अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जा रहे हैं।
  • रिपोर्ट्स की मानें तो रणदीप और लिन शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। 

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर है कि रणदीप लंबे टाइम से मणिपुरी एक्ट्रेस लिन लैशराम को डेट कर रहे हैं। दोनों को साल 2018 में दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में देखा गया था। पब्लिक प्लेस पर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने साथ-साथ दिखकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 
अब खबर है कि लगभग चार साल के रिलेशनशिप के बाद रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रणदीप और लिन शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। 
एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक रणदीप हुड्डा ने गर्लफ्रेंड लिन लैशराम को अपने पेरेंट्स से मिलाने की पूरी प्लानिंग कर ली है। जल्ह दी रणदीप हुड्डा, लिन लैशराम को लेकर हरियाणा जाने वाले हैं। यहां पर रणदीप के माता-पिता और लिन की मुलाकात होगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@linlaishram) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@randeephooda) on

वैसे आपको बताते चलें रणदीप हुड्डा अपनी बहन अंजली को गर्लफ्रेंड लिन लैशराम को मिलवा चुके हैं। अब हुड्डा अपने पेरेंट्स को भी लिन से मिलवाना चाहते हैं। ऐसे में हो सकता है कि रणदीप जल्द ही अपने फैन्स के साथ इस खुशखबरी की भी अनाउंसमेंट कर दें। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@linlaishram) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@randeephooda) on

बता दें, रणदीप हुड्डा की गर्लफ्रेंड लिन लैशराम मणिपुरी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने साल 2014 में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म मैरी कॉम में भी काम किया था। इसके अलावा वो नेशनल लेवल आर्चर रही हैं। लिन लैशराम लंबे टाइम तक नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप का भी हिस्सा रही हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर