Saaho एक्ट्रेस Evelyn Sharma ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई, लिप किस करते हुए शेयर की फोटो

बॉलीवुड
Updated Oct 09, 2019 | 12:54 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने सगाई कर ली है। वो पिछले करीब एक साल से ऑस्ट्रेलिया में डेंटल सर्जन तुषान भिंडी को डेट कर रही थीं जिसके बाद दोनों ने हाल ही में सगाई कर ली।

Evelyn Sharma with Boyfriend Tushaan Bhindi
Evelyn Sharma with Boyfriend Tushaan Bhindi 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने अपने बॉयफ्रेंड तुषान भिंडी से सगाई कर ली है
  • एलविन और तुषान एक दूसरे को पिछले करीब एक साल से डेट कर रहे थे
  • तुषान ऑस्ट्रेलिया बेस्ड डेंटल सर्जन हैं जिन्होंने एक्ट्रेस को हाल ही में प्रपोज किया

बॉलीवुड एक्ट्रेस एवलिन शर्मा हाल ही में प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो में नजर आई थीं। एवलिन फिल्म के बाद अब एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड तुषान भिंडी से सगाई कर ली है जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी। 

एवलिन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें वो तुषान के साथ शिप में नजर आ रही हैं और समंदर के बीच दोनों एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, 'Yessss!!' इसके साथ उन्होंने अंगूठी वाले इमोजी का भी इस्तेमाल किया। इसमें एवलिन क्रीम कलर की फ्लोरल ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वहीं तुषान नेवी ब्लू कलर की पैंट और व्हाइट कलर का ब्लेजर पहने दिख रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Evelyn Sharma (@evelyn_sharma) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Evelyn Sharma FC(@evelynsuniverse) on

 

तुषान ने मशहूर हार्बर ब्रिज पर एवलिन को प्रपोज किया जिसके बाद सिड़नी में दोनों ने सगाई कर ली। दोनों एक- दूसरे को करीब एक साल से डेट कर रहे थे। एवलिन ने एक वेबसाइट से बात करते हुए बताया कि जिस तरह तुषान ने उन्हें प्रपोज किया वो परफेक्ट था। उन्होंने बताया कि हार्बर ब्रिज पर गिटारिस्ट उनका पसंदीदा गाना बजा रहे थे वहीं तुषान ने घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज किया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Social News XYZ (@socialnewsxyz) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Evelyn Sharma (@evelyn_sharma) on

एवलिन ने बताया था कि तुषान काफी रोमांटिक हैं और उनसे ज्यादा फिल्मी हैं। शादी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि शादी की तारीख तय हो जाने के बाद वो दोनों की इसकी जानकारी देंगी। एक्ट्रेस ने कहा, 'अभी हम दोनों साथ समय बिताना पसंद करेंगे।' मालूम हो कि तुषान ऑस्ट्रेलिया में डेंटल सर्जन हैं। वहीं अगर एलविन की बात करें तो वो कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं जिसमें ये जवानी है दीवानी, नौटंकी साला और साहो शामिल हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर