Sunny Leone Photos: समंदर किनारे सनी लियोनी ने दिए हॉट पोज, तस्वीरें देख उड़े फैंस के होश

Sunny Leone New Photos: एक्ट्रेस सनी लियोनी ने एक बार फिर शेयर की अपनी बिकिनी तस्वीरें, समंदर किनारे इस बोल्ड अंदाज में आई नजर। देखें सनी की ये नई तस्वीरें।

Sunny Leone
Sunny Leone  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस सनी लियोनी ने फिर शेयर की अपनी बिकिनी तस्वीरें
  • नई तस्वीरों में सनी ब्लू कलर की बिकिनी फोटोज पहने दिख रही हैं
  • एक्ट्रेस की ये फोटोज उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों घर पर ही समय बिता रही हैं लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए लगातार फैंस से जुड़ी हुईं हैं। सनी पिछले कुछ दिनों अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। अपनी इन फोटोज के चलते वो बीते कई दिनों से चर्चा में हैं। 

अब सनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। इन फोटोज में सनी स्काई और नेवी ब्लू कलर की बिकिनी पहने हुए समंदर किनारे रेत पर लेटी हुई हैं। इसके साथ उन्होंने ब्रैसलेट और ईयररिंग्स पहने। इन फोटोज के लिए उन्होंने अपनी बॉडी को टैन करवाया है। सनी का यह ग्लैमरस अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और वो लगातार इसपर कमेंट कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

सनी ने इन फोटोज को शेयर कर लिखा कि वो 4 मई के बारे में सोच रही हैं। मालूम हो कि देश में लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। अपनी इस फोटोज को भी सनी नेे 12 डेज ऑफ समर (गर्मियों के 12 दिन) सीरीज के तहत शेयर किया। इस सीरीज में सनी अपनी बिकिनी फोटोज शेयर करती हैं। लॉकडाउन के बाद शुरू की गई इस सीरीज में सनी अब तक अपनी कई फोटोज पोस्ट कर चुकी हैं और ये सभी तस्वीरें सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने खींची हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

मालूम हो कि सनी अपने फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं और अपनी फोटोज व वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। वो अपने तीनों बच्चों से जुड़े पोस्ट भी करती हैं। इंस्टाग्राम पर सनी के 3 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। बता दें कि सनी लियोनी के तीन बच्चे हैं एक बेटी निशा कौर वीबर और दो जुड़वां बेटे अशर और नोह हैं, जिनका जन्म साल 2017 में हुआ था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर