आमिर खान की 'बेटी' का डरावना सपना हुआ सच, एकता कपूर कसौटी जिंदगी की-2 में दिखाएंगी शाहरुख की बाजीगर का ट्विस्ट

Baazigar Death Scene Recreates in Kasautii Zindagii Kay 2: एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 में एक नया ट्विस्ट आ रहा है। कहानी में शाहरुख खान-शिल्पा शेट्टी की फिल्म बाजीगर का ये सीन को रीक्रिएट होगा।

Ekta kapoor Kasautii zindagii kay 2 Recreate Shahrukh khan Shilpa Shetty baazigar Death scene Between prerna anurag
कसौटी जिंदगी की-2।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कसौटी जिंदगी की-2 में एक चौंकाने वाला ट्विस्ट आने वाला है।
  • एकता कपूर के शो कसौटी जिंदगी की-2 में प्रेरणा की मौत हो जाएगी।
  • इसी के साथ हो सकता है कि एरिका फर्नांडिस का सफर शो में खत्म हो जाए।

एकता कपूर के टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की-2 में एक चौंकाने वाला ट्विस्ट आने वाला है। जिसे देखकर दर्शक काफी हैरान होने वाले हैं। सीरियल में अब हो सकता है कि प्रेरणा यानी एरिका फर्नांडिस का सफर खत्म हो जाए। क्योंकि जल्द ही कसौटी जिंदगी की-2 में प्रेरणा की मौत होने वाली है। चौंकाने वाली बात तो ये है कि उनके हत्यारे कोई और नहीं बल्कि पति अनुराग यानी पार्थ समथान होंगे। 
दरअसल एकता कपूर कहानी में शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर का सीन रीक्रिएट करने वाली हैं। कसौटी जिंदगी की-2 में अनुराग भी प्रेरणा को ठीक उसी तरह मारेंगे, जैसे शाहरुख खान ने बाजीगर फिल्म में शिल्पा शेट्टी को मौत के घाट उतारा था। कसौटी जिंदगी की-2 का नया प्रोमो सामने आ चुका है। इसमें अनुराग, प्रेरणा की बिल्डिंग से नीचे गिराकर जान लेते दिख रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ektarkapoor) on

वैसे एकता कपूर ने अपने शो कसौटी जिंदगी की-2 में ये नया ट्विस्ट डालकर आमिर खान की ऑनस्क्रीन बेटी यानी फिल्म दंगल की स्टार फातिमा सना शेख के डरावने सपने को भी सच कर दिया है। कुछ दिन पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने कसौटी जिंदगी की को लेकर एक पोस्ट किया था। प्रेरणा-अनुराग की फोटो पोस्ट कर फातिमा ने लिखा था, 'मैंने पिछली रात एक अजीब सपना देखा कि जो बहुत डारवना था। मैं बचपन से सीरियल कसौटी जिंदगी की फैन रही हूं और इसे काफी देखा है। मैंने सपना देखा कि अनुराग ने प्रेरणा को मार दिया है। जी हां, कोई और नहीं बल्कि अनुराग ने ये कदम उठाया है। उम्मीद करती हूं कि ऐसा कभी ना हो...।' हालांकि फातिमा के इस पोस्ट पर शो की स्टोरीलाइन को लेकर फैन्स कई सवाल करने लगे थे इसीलिए उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था।


अब फातिमा सना शेख का ये सपना एकता कपूर सच्चाई में बदलने जा रही हैं। जल्द ही कसौटी जिंदगी की-2 के अपकमिंग एपिसोड्स में अनुराग-प्रेरणा से बीच ये सीक्वेंस दिखाया जाएगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर