एकता कपूर ने उतार दीं धार्मिक रत्न वाली अंगूठियां-ब्रैसलेट, सोशल मीडिया पर शेयर किया नया वीडियो

Ekta Kapoor Removes All Religious Rings: एकता कपूर एक धार्मिक महिला हैं। एकता पूजा पाठ तो खूब करती ही हैं साथ में वो हमेशा दोनों हाथों में कई सारी धार्मिक रत्न वाली अंगूठियां, ब्रैसलेट पहने रहती हैं....

covid-19 lockdown Ekta Kapoor removes all religious rings and bracelets From both hands in Watch Video
एकता कपूर।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • एकता कपूर अपने दोनों हाथों में कई सारी धार्मिक रत्न वाली अंगूठियां और ब्रैसलेट पहने रहती हैं।
  • एकता कभी भी इन अंगूठियों और ब्रैसलेट को अपने हाथ से नहीं उतारती हैं।
  • एकता का मानना है कि उनकी सफलता के पीछे इन सबका काफी योगदान है। 

एकता कपूर खुद ये स्वीकार कर चुकी हैं कि वो एक धार्मिक महिला हैं। एकता पूजा पाठ तो खूब करती ही हैं साथ में वो हमेशा दोनों हाथों में कई सारी धार्मिक रत्न वाली अंगूठियां और ब्रैसलेट पहने रहती हैं। इन सबको किसी ना किसी तरह से एकता कपूर से जरूर कनेक्शन होता है। एकता कभी भी इन अंगूठियों और ब्रैसलेट को अपने हाथ से नहीं उतारती हैं। क्योंकि एकता का मानना है कि उनकी सफलता के पीछे इन सबका काफी योगदान है। 
अब हाल ही में एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एकता कपूर पहली बार अपने हाथों की सभी रिंग और ब्रैसलेट उतारे नजर आ रही हैं। जी हां, एकता कपूर ने अपने हाथों से वो सब कुछ उतार दिया है जिसे वो किसी भी कीमत पर अपने से दूर हटाने की हिम्मत नहीं करती थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ektarkapoor) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ektarkapoor) on

एकता कपूर इस नए वीडियो में अपने हाथ की उंगलियां और कलाई दिखा रही हैं। जिसमें उन्होंने कुछ भी नहीं पहला हुआ है। इसका कपूर ने वीडियो के कैप्शन में लिख, 'इन सबके बीच एक खबर ये है कि थानोस बिल्डिंग से चला गया है। उसने दुनिया को तबाह कर दिया है। मजाक कर रही हूं।'
एकता कपूर का ये वीडियो देखने के बाद फैन्स उनसे ऐसा करने के पीछे का कारण पूछ रहे हैं। साथ एकता के करीबी और सेलेब्स उन्हें इस अंदाज में देखकर काफी खुश हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ektarkapoor) on


कोरोना वायरस के चलते हुए लॉक डाउन के दौर में सभी लोग हैंड वॉश चैलेंज कर रहे हैं। एकता ने इस चैलेंज को स्वीकार किया था और 20 सेकंड में अपने हाथों को कैसे धोना चाहिए इस टास्क को पूरा करके दिखाया था। एकता ने हाथ धोते वक्त अपनी अंगूठियां और ब्रैसलेट नहीं उतारे थे इसकी वजह से उनको काफी ट्रोल किया गया था। बाद में एकता ने उन ट्रोल करने वालों को जवाब दिया था। कहा था कि उन्होंने डॉक्टर से सलाह ले ली है और हाथ में वो सब पहनने में कोई बुराई नहीं है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर