Naagin 4: नागिन-4 की एक्ट्रेस निया शर्मा ने किया दोस्तों संग जमकर डांस, देर रात हुई पार्टी के वीडियो वायरल

टीवी मसाला
Updated Dec 17, 2019 | 13:40 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Naagin 4 Nia Sharma Dance Video Viral: नागिन-4 की एक्ट्रेस निया शर्मा के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इनमें निया शर्मा अपने फ्रेंड्स के साथ जमकर डांस करती नजर आ रही हैं...

nia Sharma Naagin 4 Fame dance Video Viral From late night party
निया शर्मा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • निया शर्मा के कुछ डांस वीडियोज वायरल हो रहे हैं।
  • निया इसमें बॉलीवुड गाने पर सिजलिंग डांस करती दिख रही हैं।
  • निया का लुक इसमें काफी बोल्ड दिखाई दे रहा है।

नागिन-4 की एक्ट्रेस निया शर्मा अपने बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी कुछ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इनमें निया शर्मा अपने फ्रेंड्स के साथ जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। निया इन वीडियो में बेहद बोल्ड लुक में दिखाई दे रही हैं और एक के बाद एक बॉलीवुड गाने पर सिजलिंग डांस कर रही हैं। 
निया शर्मा ने रेड कलर की सेक्विन ड्रेस पहनी हुई है। ड्रेस से मैच होता निया ने गोगल भी लगाया और इसके साथ हल्की ज्वैलरी भी कैरी की। हेयर स्टाइल की बात करें तो निया शर्मा ने बालों को कर्ल किया है। इस लुक में निया काफी ब्यूटीफुल दिख रही हैं। निया ने इस लुक की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'इतने लाल रंग के साथ बुरा कौन हो सकता है'।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma90) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma.world) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma.world) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma.world) on

सामने आए वीडियो में निया शर्मा बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के सॉन्ग घुंगरू तो कभी लुका छुपी के फेमस सॉन्ग कोका कोला तू पर डांस करती दिख रही हैं। गाने में उनके पीछे भी कई को-स्टार्स डांस कर रहे हैं जिनके साथ निया थिरकती नजर आ रही हैं। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि ये लेट नाइट पार्टी के हैं। लेकिन ये देर रात हुई शूटिंग के हैं। हालांकि निया शर्मा किसकी शूटिंग कर रही थीं ये क्लियर नहीं हुआ है। लेकिन शूटिंग के बाद निया ने अपने को-स्टार्स के साथ सेट पर रैप अप पार्टी भी एंजॉय की। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma.world) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma90) on

निया शर्मा इन दिनों एकता कपूर के सीरियल नागिन-4 में बृंदा का किरदार निभा रही हैं। पहले 2 एपिसोड में उनकी जो झलक दिखाई गई है उस हिसाब के वो एकदम सीधी सादी सलवार सूट पहनने वाली लड़की हैं। जो एक अमीर घर में काम करती है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर