Vikas dubey latest news: विकास दुबे को हो सकता है कोरोना, फरीदाबाद से है कनेक्शन

vikas dubey may be corona infected: कुख्यात अपराधी विकास दुबे कोरोना का शिकार हो सकता है। दरअसल फरीबाद में जिन बदमाशों की गिरफ्तारी हुई है उसमें एक कोरोना पॉजिटिव निकला है।

Vikas dubey latest news: विकास दुबे को हो सकता है कोरोना, फरीदाबाद से कनेक्शन
विकास दुबे को हो सकता है कोरोना 
मुख्य बातें
  • 2-3 जुलाई की रात बिकरू गांव में विकास दुबे ने पुलिस वालों को बनाया था निशाना
  • विकास दुबे अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर उसके कुछ गुर्गे मारे गए और कुछ पुलिस हिरासत में
  • विकास दुबे के दिल्ली और एनसीआर में होने की है खबर, लगातार छापेमारी जारी

कानपुर: 2-3 जुलाई की रात चौबेपुर के बिकरू गांव में एकतरफा गोलियां चलाई जा रही थीं। कुख्यात बदमाश विकास दुबे और उसके गुर्गे चुन चुन कर पुलिसकर्मियों को मार रहे थे। 8 पुलिसकर्मी शहादत को प्राप्त हो गए। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शहादत व्यर्थ नहीं जाने दी जाएगी और कार्रवाई शुरू हुई। विकास दुबे के गुर्गे या तो मारे जा रहे हैं या गिरफ्तार किए जा रहे हैं, ऐसे में फरीदाबाद से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। अब जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक प्रभात नाम का बदमाश कोरोना से पीड़ित है और वो घटना वाली रात बिकरू गांव में विकास दुबे के साथ था। 

फरीबाद में पकड़ा गया एक बदमाश कोरोना पीड़ित
अब जबकि कार्तिकेय ऊर्फ प्रभात के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर है तो उसे पकड़ने या कोर्ट तक ले जाने वाले पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है। ऐहतियात के तौर पुलिस कर्मियों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। बताया जा रहा है कि विकास दुबे दिल्ली-एनसीआर में कहीं छिपा हो सकता है। विकास दुबे के बारे में कुछ और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पहली यह कि वो वारदात के बाद शिवली में ही रुका था और पांच जुलाई से फरीदाबाद में ही रह रहा था। 



बुधवार को यूपी पुलिस को मिली कामयाबी
बुधवार को यूपी पुलिस को दो कामयाबी मिली। हमीरपुर में विकास के दाहिने हाथ और उसके बॉडीगार्ड अमर दुबे को यूपी पुलिस ने मार गिराया। इसके साथ ही मंगलवार की रात एक होटल से तस्वीर आई कि वो वहां पर मौजूद है। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वो फरार हो चुका था। पुलिस ने टिप के आधार पर छापेमारी की और उसके तीन गुर्गे गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तारी के समय बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई थी।

चौबेपुर के एक्स एसएचओ गिरफ्तार
कानपुर कांड में चौबेपुर के पूर्व थानाध्यक्ष विनय तिवारी और एक एसआई के के शर्मा को गिरफ्तार किया जा चुका है। विनय तिवारी पर मुखबिरी का शक था। घटना वाले दिन ही उन्हें निलंबित कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि जब जांच अधिकारियों ने क्राइम सीन को रिक्रिएट करने के लिए कहा तो वो वैसा नहीं कर सके और इसकी वजह से अधिकारियों का संदेह और पुष्ट हो गया। 

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर