लाइव टीवी

HBSE Admit Card 2022: हरियाणा बोर्ड ने 10वीं, 12वीं के एडमिट कार्ड किए जारी, इस डायरेक्‍ट लिंक से करें डाउनलोड

Updated Mar 22, 2022 | 19:04 IST

HBSE 10th, 12th Admit Card 2022: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने कक्षा 10 और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

Loading ...
HBSE 10th, 12th Admit Card 2022
मुख्य बातें
  • मार्च से अप्रैल के बीच बोर्ड परीक्षाओं का होगा आयोजन
  • दो पालियों में आयोजित की जाएंगी परीक्षाएं
  • एडमिट कार्ड में गलती मिलने पर करा सकते हैं सुधार

HBSE 10th, 12th Admit Card 2022: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने 10वीं, 12वीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं 2022  के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एचबीएसई एडमिट कार्ड 2022 रेगुलर और प्राइवेट दोनों के लिए जारी किया गया है।

कक्षा 10 के लिए हरियाणा बोर्ड परीक्षा 31 मार्च से 20 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की जाएगी। वहीं कक्षा 12 की परीक्षाएं  30 मार्च से शुरू होंगी और 27 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थी एचबीएसई बोर्ड की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका 

  • हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, “एकेडमिक सेकेंडरी / सीनियर के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। 
  • माध्यमिक परीक्षा (नियमित / निजी / ताजा / पुन: प्रकट) दिए गए विकल्‍पों को अपने आधार पर सिलेक्‍ट करके क्लिक करें। 
  • परीक्षार्थी अपना नाम और पासवर्ड जैसे आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • आपका एचबीएसई एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लें।

Direct link to download HBSE admit card

24 मार्च तक करा सकते हैं सुधार 
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड की कॉपी प्राप्‍त करने के लिए अपने स्‍कूल प्रंबधन से संपर्क करें। साथ ही वे एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी विवरणों को क्रॉस-चेक करें और सत्यापित करें। हरियाणा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड 2022 में किसी भी त्रुटि या विसंगति मिलने पर वे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचें और 24 मार्च 2022 को या उससे पहले इसे ठीक करवा लें। परीक्षाएं दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी।