लाइव टीवी

Myths About Waking Up Early: सुबह जल्दी उठने से नहीं हो सकते रोगमुक्त, यहां जानें इससे जुड़े ये 5 मिथ

Updated Mar 15, 2021 | 14:16 IST

अगर आप सुबह जल्दी उठना चाहते हैं यानि अरली राइजर बनना चाहते हैं और इसके पीछे की वजह हेल्दी रहना है तो जरूरी है कि आप इन बातों पर जरूरविचार कर लें।

Loading ...
Representative Image (Image- iStock)
मुख्य बातें
  • रात को देर से सोना और सुबह जल्दी उठना गंभीर बीमारियों को देता है दावत।
  • रात के समय जरूर लें कम से कम 6 घंटे की नींद।
  • जानें आपके लिए कितना हेल्दी है सुबह जल्दी उठना।

अरली टू बेड अरली टू राइज यह कहावत हम बचपन से ही सुनते आए हैं, कहा जाता है कि सुबह जल्दी उठना एक अच्छी आदत है जो आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सुबह जल्दी उठना हमारे सेहत के लिए बेहद खतरनाक सिद्ध हो सकता है। जी हां यह सुनकर आप जरूर हैरान रह गए होंगे, कई बार लोग सुबह जल्दी जागने के लिए अपनी नींद भी नहीं पूरी करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पर्याप्त नींद ना लेना स्वास्थ्य संबंधी गंभीर बीमारियों को दावत देती है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे सुबह जल्दी उठने के न फायदों के बारे में जिस पर आपको विश्वाश नहीं करना चाहिए।

जल्दी उठने से होते हैं रोगमुक्त?

अगर आप लंबी जिंदगी जीना चाहते हैं और मानसिक तनाव से दूर रहना चाहते हैं तो आपको पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। कई लोग सुबह जल्दी उठकर हेल्दी रहना चाहते हैं और इस चक्कर में कई बार वो अपनी नींद भी नहीं पूरी करते। पर्याप्त नींद ना लेना स्वास्थ्य संबंधी गंभीर बीमारियों को जन्म देती है। नींद पूरी ना होने से दिल संबंधी बीमारी, डायबिटीज मानसिक तनाव आदि गंभीर बीमारियों का खतरा अधिक रहता है। इसलिए आपको पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।

काम के लिए अतिरिक्त घंटे होते हैं

यदि हम किसी से पूछते हैं कि वह सुबह जल्दी क्यों उठना चाहते हैं तो उनका जवाब होता है कि सुबह उठने वालों पर अतिरिक्त घंटे मिल जाते हैं यानि उनके पास दिन का अधिक समय होता है। लेकिन आपको बता दें ऐसा नहीं होता आप सुबह उठकर अतिरिक्त घंटे हासिल नहीं कर सकते। इसलिए यदि आप सुबह जल्दी उठने की योजना बना रहे हैं तो इस पर आपको एक बार अवश्य विचार करना चाहिए।

डॉक्टर से लें सलाह

आपके शरीर को पर्याप्त नींद की आवश्यकता होती है। इसलिए यदि आप रात को देर में सोते हैं औऱ सुबह जल्दी उठते हैं तो एक बार आपको डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए। क्योंकि अपर्याप्त नींद गंभीर बीमारियों को जन्म देता है। वहीं आपको बता वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण नींद ना पूरी होना है।

सुबह उठना नहीं है जिनेटिक

एक रिसर्च के अनुसार सुबह जल्दी उठना आनुवांशिक (जिनेटिक) नहीं है। एक रिपोर्ट के अनुसार जिन लोगों के साथ आप बड़े होते हैं वे आपके जीवनशैली को प्रभावित कर सकते हैं, लेकिन जल्दी जागना आनुवांशिक नहीं होता है। यह एक आदत की तरह है आप जैसी आदत बननाते हैं वह बनती जाती है। 

हफ्ते में एक दिन नींद पूरी करना क्या ठीक है?

अधिकतर ऑफिस के कर्मचारी या काम करने वाले लोग सोचते हैं कि वह वीकेंड यानि सप्ताह में छुट्टी के दिन अपनी नींद पूरी कर लेंगे। लेकिन आपको बता दें सप्ताह के ज्यादा दिनों में नींद पूरी ना करना औऱ एक दिन नींद पूरी करना आपके लिए बेहतर नहीं हो सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक आपकी यह आदत स्वस्थ जीवनशैली के लिए ठीक नहीं है।