लाइव टीवी

Best Time To Eat Fruits: भूलकर भी रात को न खाएं खट्टे फल, हो सकती है गंभीर समस्याएं

Updated May 18, 2020 | 23:13 IST

Best Time To Eat Citrus Fruits: खट्टे फल के अंदर अम्लीय तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। लेकिन अगर आप रात में खट्टे फलों का सेवन करते हैं तो अपनी आदत को बदल दें।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
भूलकर भी रात में न खाएं खट्टे फल, हो सकती है गंभीर समस्याएं
मुख्य बातें
  • फलों को सही समय पर खाना बहुत जरूरी है।
  • राते में खट्टे फलों का सेवन करने से होते हैं ये नुकसान।
  • इन बातों का भी रखें खास ख्याल।

फलों में अपनी एक अलग खूबी और गुण छिपे होते हैं। रोजाना इसे खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कई सारे विटामिन्स और पौष्टिक तत्व होते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं। कई ऐसे लोग हैं, जो खट्टे फलों को खूब पसंद करते हैं। खट्टे फल विटामिन सी का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है, इसके सेवन से वजन कम करने से लेकर कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने तक की समस्या से राहत पा सकते हैं। लेकिन इन फलों को सही समय पर खाना बहुत जरूरी है।

खट्टे फल यानी नींबू, संतरा, मौसमी आदि में सिट्रस फल अम्‍लीय होते हैं। इन फलों को रात में नहीं खाना चाहिए, इससे आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानी हो सकती है। सोने से पहले खट्टे फलों का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा जिन लोगों को गैस या फिर पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं उन्हें रात को बिल्कुल भी खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं रात में खट्टे फलों के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में।

राते में खट्टे फलों का सेवन करने से होते हैं ये नुकसान

  • रात में खट्टे फलों का सेवन करने से खांसी और कफ भी बन सकता है, क्योंकि ये सिट्रस फल होते हैं। 
  • रात में खट्टे फलों यानी का सेवन करने से खांसी और गले में दर्द जैसी समस्या हो सकती है।
  • सोने से पहले विटामिन सी का सेवन करना सही नहीं है, यह नींद को गायब कर सकता है।
  • अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो रात में खट्टे फलों को खाने से परहेज करें। इससे वजन कम करने में मुश्किलें होती हैं।
  • इसके अलावा आयुर्वेद के मुताबिक रात में खट्टे फलों का सेवन करने से वात दोष बढ़ता है।
  • रात में सिट्रस फूड खाने से शरीर में पानी की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे रात में बार बार टॉयलेट जाना पड़ सकता है।
  • इसके अलावा रात में खट्टे फलों का सेवन करने से सुबह सीने जलन या फिर खट्टे डकार जैसी समस्या होने लगते हैं। 

इन बातों का भी रखें खास ख्याल

  • जब आप फल खाते हैं तो इसके साथ दूध या फिर दही का सेवन न करें। फल खाने के बाद आधे घंटे तक कुछ न खाएं।
  • फलों को सेवन करने का सही समय है सुबह, ऐसे में आप इसे ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं। आप इसे सुबह-सुबह खाली पेट भी खा सकते हैं, लेकिन खट्टे फलों के मामले में ऐसा न करें, इससे आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती हैं। 
  • गर्मी का फल तरबूज को खाते वक्त किसी और चीज को न खाएं। क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है,जिससे पाचन करने में मुश्किल हो जाता है।
  • गर्मी में फल खाने की सलाह अधिक दी जाती है, लेकिन मौसम के हिसाब से फल खाएं। गर्मी में कच्चे और मीठे फलों को खाना सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।