लाइव टीवी

Benefits of egg in weight loss: वजन घटाने में मदद कर सकता है अंडा, जानें सेवन करने का सही समय

Updated Jan 08, 2021 | 12:22 IST

Eggs for weight loss : how and when to eat guide: शाकाहारी और मांसाहारी दोनों लोग अंडे को खा सकते हैं। अंडे के अंदर प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है और यह वेट लॉस करने में मदद करता है।

Loading ...
Egg
मुख्य बातें
  • अंडे के अंदर पाए जाते हैं कई पोषक तत्व
  • वेट लॉस में मदद करता है अंडा

Benefits of Egg: क्या आपको पता है अंडों को सुपर फूड कहा जाता है क्योंकि यह प्रोटीन, कैल्शियम, ओमेगा-3 और अमीनो एसिड समेत कई पोषक तत्वों से भरा रहता है। चाहे कोई भी दिन हो और कोई भी मौसम हो हमें रोज अंडे खाने चाहिए क्योंकि इसके अंदर मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर की जरूरतों को पूरा करते हैं। अंडे के अंदर मौजूद प्रोटीन हमारे मांस पेशियों के लिए लाभदायक है वहीं कैल्शियम हमारे दांतो के साथ हड्डियों को मजबूत बनाता है। बहुत ही कम ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं जिनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड से हमारे शरीर में एचडीएल नाम का अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। 

जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उन्हें अंडा जरूर खाना चाहिए क्योंकि अंडे खाने से हमारा पेट भरा रहता है और हम ओवरईटिंग नहीं करते हैं। एक्सपर्ट्स यह बताते हैं कि वजन कम करने के लिए अंडे का सफेद हिस्सा ही खाना चाहिए क्योंकि पीले हिस्से में कोलेस्ट्रोल ज्यादा मात्रा में मौजूद रहता है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं वह अक्सर इस समस्या में उलझे रहते हैं कि उन्हें अंडों का सेवन कब करना चाहिए। आज हम आपके इसी समस्या को दूर करने जा रहे हैं।

अंडे खाने का फायदा

अंडों के अंदर कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं और अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। एक अंडे के कई फायदे होते हैं और यह बाजार में सस्ते दाम में मिलता है। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए अंडे खाना बहुत लाभदायक है।

अपने नाश्ते में अंडे को करें शामिल

नाश्ते में अंडे को खाना सबसे उत्तम माना जाता है, क्योंकि अगर आप अपने काम के लिए लेट हो रहे हैं तो आप अंडों को जल्दी खा सकते हैं। यह आपके पेट को दिनभर भरा रखते हैं और आपको काम करने के लिए शक्ति प्रदान करते हैं। 

अपने वर्कआउट के बाद खाएं अंडे

वर्कआउट के बाद अंडे खाना उचित माना जाता है। वर्कआउट के बाद अंडे खाने से आप संतुष्ट रहते हैं। शक्ति देने के साथ यह आपके मांसपेशियों को रिपेयर भी करता है। ‌

रात में खाएं अंडे

शोध के अनुसार यह पता चला है कि आप डिनर करने के बाद अंडे खा सकते हैं लेकिन कई लोग यह दावा करते हैं कि रात में अंडे खाने से नींद नहीं आती है। आप रात में अंडे खा सकते हैं या नहीं यह आपको चेक करके ही पता चलेगा। 

वेट लॉस के लिए कैसे करें अंडे का सेवन? 

हमेशा अंडों को हेल्दी तेल में बनाना चाहिए। अंडे बनाते समय हमेशा कम तेल का इस्तेमाल कीजिए और इसे ज्यादा देर तक मत पकाइए। ज्यादा देर तक पकने से न्यूट्रिएंट्स कम हो सकते हैं। 

कितनी होती है अंडों में कैलोरी? 

एक बड़े अंडे में 78 कैलोरी होती है और यह न्यूट्रिएंट्स से भरा होता है। 

वजन कम करने में कैसे मदद करता है अंडा?

हाई प्रोटीन खाना खाने से मेटाबोलिज्म बढ़ता है जिससे आपका वजन कम होता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आप दिन में 80 से 100 कैलोरी ही लें। 



किस तरह से करें अंडों का सेवन?

वजन कम करने के लिए आप बेक्ड, उबला हुआ, आमलेट, भुजिया या पोच्ड अंडा खा सकते हैं।

एक दिन में कितने अंडों का कर सकते हैं सेवन?

हर दिन एक अंडा खाना हेल्दी माना जाता है और इससे कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।